उत्तर भारत में जून का महीना अपने साथ भीषण गर्मी लेकर आता है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. घर से बाहर निकलते ही प्यास लगना, स्किन जला देने वाली गर्मी का एहसास और एसी होने के बावजूद सुकून की कमी हर किसी को पहाड़ों की तरफ जाने का मन बना देती है. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. यहां का तापमान जून में भी 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है.
यह भी पढ़ें: नसों को साफ करती है यह हरी चटनी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी, रोजाना एक चम्मच खाने पर ही मिलेगा फायदा
मसूरी
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसी मसूरी गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों में शामिल है. यहां जून के दौरान तापमान करीब 15 से 22 डिग्री सेल्सियस रहता है. हरे-भरे पहाड़, झरने और ठंडी हवाएं इसे फैमिली ट्रिप और वीकेंड गेटअवे के लिए शानदार बनाती हैं. आप यहां छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
नैनीताल
अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल पसंद करते हैं तो नैनीताल आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. जून में यहां का तापमान 14 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. नैनी झील में बोटिंग, मॉल रोड पर घूमना और आसपास के व्यू पॉइंट्स का नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. कम बजट में पहाड़ों का ट्रिप करने वालों के लिए यह जगह बेस्ट है.
शिमला और कसौली
हिमाचल प्रदेश का शिमला जून में भी काफी ठंडा रहता है, जहां तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है. वहीं, शांत और कम भीड़भाड़ वाली जगह पसंद करने वालों के लिए कसौली एक बेहतरीन विकल्प है. यहां का तापमान 14 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है.
चोपता
उत्तराखंड का चोपता उन लोगों के लिए खास है जो प्रकृति और एडवेंचर दोनों का आनंद लेना चाहते हैं. इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है. जून में यहां का तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. ट्रेकिंग और हिमालयी के खूबसूरत नजारों के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.
वीकेंड ट्रिप के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर मौजूद ये सभी जगहें गर्मी से राहत पाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. अगर आप जून की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ठंडी और खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें, कम बजट में आप यहां अच्छी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Khoya Gulab Jamun Recipe: घर पर आसानी बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन,
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
4 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
6 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
7 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
9 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines