नसों को साफ करती है यह हरी चटनी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी, रोजाना एक चम्मच खाने पर ही मिलेगा फायदा

Hari Chutney Khane Ke Fayde: स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन है यह हरी चटनी. आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं इस हरी चटनी को किस तरह तैयार किया जा सकता है और यह सेहत के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है.

Green Chutney Benefits in hindi
1 / 7
Green Chutney Benefits in hindi

Green Chutney Benefits: हरी चटनी खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है इस हरी चटनी (Hari Chutney) को खाने पर आपके शरीर को एक या 2 नहीं बल्कि 100 से ज्यादा फायदे मिलते हैं. यह चटनी नसों को साफ करने से लेकर पाचन को दुरुस्त रखने तक में असरदार होती है. अगर आप नियमित तौर पर अपने खाने के साथ इस चटनी को बस एक चम्मच भी ले लेंगे तो आपको इसके ढेरों फायदे मिलेंगे.

विज्ञापन

कैसे बनाएं हरी चटनी

कैसे बनाएं हरी चटनी 2 / 7

इस हरी चटनी को बनाने के लिए आपको अदरक, लहसुन, पुदीना, अनार और करी पत्ता की जरूरत होगी. ये इस चटनी के 5 मुख्य इग्रीडिएंट्स हैं. इसके अलावा, इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं.

विज्ञापन

अनार और लहसुन का असर

अनार और लहसुन का असर 3 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि इस चटनी में मौजूद अनारदाना और लहसुन मिलकर आपके ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और आर्टरीज को साफ करते हैं.

अदरक और लहसुन के फायदे

अदरक और लहसुन के फायदे 4 / 7

इस चटनी में अदरक और लहसुन साथ होते हैं. ये दोनों साथ मिलकर पाचन बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

करी पत्ता भी नहीं है कम

करी पत्ता भी नहीं है कम 5 / 7

इस हरी चटनी में मौजूद करी पत्ता ऑर्गन्स को सिंक में लाने का काम करता है. ऐसे में शरीर को अंदरूनी रूप से दुरुस्त रहने में मदद मिलती है.

स्किन भी निखरती है

स्किन भी निखरती है 6 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस चटनी को खाने पर ब्लड फ्लो बेहतर होने और पाचन ठीक होने जैसे फायदे तो मिलते ही हैं, साथ ही इससे स्किन पर भी निखार नजर आता है सो अलग.

विज्ञापन

इसे बना लें आदत

इसे बना लें आदत 7 / 7

इस हरी चटनी को न्यूट्रिशनिस्ट दवा की तरह नहीं बल्कि आदत की तरह लेने की सलाह दे रही हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इसे आप रोजाना अपने मील्स के साथ एक चम्मच खा सकते हैं. यह भी पढ़ें - कद्दू के बीज खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानिए घर में कैसे तैयार करें Pumpkin Seeds

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन