हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जन्नत जैसे हैं शिमला के पास बसे ये हिल स्टेशन, गर्मियों में घूमने के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

Shimla Hill Station: अगर आप गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यकीनन शिमला जाना बेस्ट हो सकता हैं. यहां पर आप शिमला घूमने के साथ कई हिल स्टेशन भी घूम सकते हैं. 

विज्ञापन
शिमला के पास मौजूद हिल स्टेशन. Image Credit- Freepik

Shimla Ke Pass Kya Hai: गर्मियों में बहुत कम लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस दौरान कई जगहों पर बहुत गर्मी पड़ती है. हालांकि, कुछ जगहें ऐसी भी हैं जिन्हें गर्मी से राहत पाने के लिए एक्सप्लोर किया जाता है और इसी लिस्ट में शिमला भी शामिल है. आप यहां घूम सकते हैं वरना इसके आसपास बसे कई हिल स्टेशन आपके लिए एक परफेक्ट गेटवे साबित हो सकते हैं. यहां का हर नजारा आपको सुकून देगा और आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा. खास बात यह है कि ये जगहें शिमला की तुलना में कम भीड़भाड़ वाली हैं, जिससे आप आराम से अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं आप किन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Parenting में ज्यादा ढील पड़ सकती है भारी! जानिए परमिसिव पेरेंटिंग के फायदे और नुकसान

शिमला के पास मौजूद हिल स्टेशन 

  • कुफरी- कुफरी शिमला से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पर ज्यादातर एडवेंचर पसंद करने वाले लोग आना पसंद करते हैं. यहां आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं. कुफरी की सबसे मशहूर जगह महासू पीक है, जहां से बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा दिखाई देता है. 
  • नारकंडा- अगर आप भीड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो नारकंडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह जगह अपने सेब के बागों और घने जंगलों के लिए जानी जाती है. यहां की लोकप्रिय जगह हाटू पीक है, जहां से हिमालय की खूबसूरती का नजारा लिया जा सकता है. 
  • चैल- चैल एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यहां स्थित चैल पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा, चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी मौजूद है. 
  • मशोबरा- मशोबरा उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो शांति और प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं. यहां के घने जंगल, शांत रास्ते और हवा आपको पूरी तरह से रिलैक्स कर देते हैं. गर्मी में भी आपको यहां पर बहुत ही अच्छा लगेगा. 
  • तत्तापानी- तत्तापानी अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है. यहां के गर्म पानी के कुंड काफी प्रसिद्ध हैं और माना जाता है कि इनमें स्नान करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. यहां आप रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मटके में पानी को ज्यादा ठंडा कैसे करें? तपती गर्मी में भी काम आएंगे ये टिप्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola