Hairstyle Ideas: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपका आउटफिट तो काफी महंगा और अच्छा होता है, लेकिन उसके बावजूद पूरा लुक उतना अच्छा नहीं लगता है जितना लगना चाहिए? इसका कारण सिर्फ इतना होता है कि कपड़ों के नेकलाइन के हिसाब से सही हेयरस्टाइल का चुनाव न करना. अपने नेकलाइन के हिसाब से हेयरस्टाइल बनाना आपके लुक में काफी जान डाल सकता है. इसलिए हेयरस्टाइल अपने ट्रेंड के हिसाब से न बनाएं. आइए जानते हैं कि आउटफिट की किस नेकलाइन के साथ कौन-सा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा ताकि आप आगे से इस चीज में कन्फ्यूज न हों.
यह भी पढ़ें- 80s AI Look: पुराने जमाने में इस तरह तैयार होती थीं लड़कियां, बिना ChatGPT ऐसे हों रेडी और खींच लें फोटो
किस नेकलाइन के साथ कैसे हेयरस्टाइल बनाएं
राउंड नेक
राउंड नेकलाइन (Round Neck) वाले आउटफिट चेहरे और गर्दन के पास एक गोल विजुअल शेप क्रिएट करते हैं, इसलिए इनके साथ बालों में हल्की साइड पार्टिंग करके सॉफ्ट वेव्स बनाए जा सकते हैं जिससे चेहरे के दोनों तरफ वर्टिकल शेप क्रिएट होता है. इन नेकलाइन के साथ बिल्कुल चिपके बालों से ज्यादा वोल्यूम वाले बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं.
वी-नेक
वी नेक अपनी पॉइंटेड शेप की वजह से गर्दन और अपर बॉडी को लंबा दिखाने में मदद करता है. ये नेकलाइन कर्वी लोगों लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है. इसका पूरा लुक खराब न करने के लिए आप इसके साथ ऐसा हेयरस्टाइल बना सकती हैं जिसमें बाल पीछे बांधे जाएं ताकि वी शेप साफ दिख सके. लो पोनीटेल और स्लीक पोनीटेल जैसे विकल्प भी आप ट्राई कर सकती हैं.
बोट नेक
बोट नेक टाइप की नेकलाइन आपके कंधों के आसपास के हॉरिजॉन्टल एरिया को दिखाती है. इसलिए इसके लुक को बरकरार रखने के लिए बालों को एक तरफ साइड बन या नीचे लो बन में रखा जा सकता है, जिससे इसका शेप साफ दिखता है. अगर आप थोड़ा सॉफ्ट लुक चाहती हैं तो सामने से आप कुछ लटें भी निकाल सकती हैं.
हाई नेक
हाई नेक के साथ कभी भी खुले बाल नहीं रखने चाहिए क्योंकि इसमें गर्दन कवर होने की वजह से बॉडी भारी लग सकती है. बालों को ऊपर बांधने से गर्दन और नेकलाइन के पास थोड़ी खुली जगह मिलती है, जिसकी वजह से लुक थोड़ा कम भारी लगता है. आप इसके साथ हाई बन, स्लीक पोनीटेल या एक नीट अपडू कर सकती हैं.
ऑफ-शोल्डर
ऑफ-शोल्डर नेकलाइन आपके कंधे और कॉलरबोन को बहुत अच्छे से हाइलाइट करती है, इसलिए इनके साथ ऐसा हेयरस्टाइल बनाने की जरूरत है जो उन्हें पूरी तरह ढके नहीं. ऐसी नेकलाइन के साथ आप बालों को पूरा दूसरी तरफ खुला छोड़ सकती हैं या फिर आप सॉफ्ट वेव्स भी बना सकती हैं.
स्क्वायर नेक
स्क्वैयर नेकलाइन की खासियत होती है कि इसमें शार्प एजेस होते हैं, इसलिए हाफ अप हेयरस्टाइल इसके साथ एक अच्छा बैलेंस क्रिएट कर सकता है. ध्यान रहे कि बालों को पूरी तरह से खुला न छोड़ें. उसके बजाय सिर्फ ऊपर का हिस्सा पीछे बांधें और पूरे बाल खुले रखें. ऐसा करने से आपकी नेकलाइन भी विजिबल रहेगी.
कॉलर नेक
शर्ट या आपके आउटफिट की कॉलर नेकलाइन पहले से ही काफी अटेंशन ले रही होती है, इसलिए इनके साथ कभी खुले बाल न रखें, वरना ये आपके लुक को और भी मैसी दिखा सकता है. कॉलर नेकलाइन के साथ आप स्लीक पोनीटेल या मैसी बन बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें – फारसी सलवार को हर बार कुर्ती के साथ ही ना पहनें, इन 6 तरीकों से दें इसे मॉडर्न ट्विस्ट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
52 mins agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 hr agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 hr agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
5 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
23 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines