फारसी सलवार को हर बार कुर्ती के साथ ही ना पहनें, इन 6 तरीकों से दें इसे मॉडर्न ट्विस्ट

Farsi Salwar Styling Ideas: फारसी सलवार में मौजूद इस एक आउटफिट से कई अलग-अलग इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न लुक क्रिएट किए जा सकते हैं. जानिए फारसी सलवार को स्टाइल करने के 6 आसान और ट्रेंडी तरीके.

Farsi Salwar Look

फारसी सलवार को इन 6 तरीकों से दें मॉडर्न ट्विस्ट. AI Generated Image

Farsi Salwar Look: फारसी सलवार आजकल काफी ट्रेंड में है क्योंकि इसका घेर वाला और ढीला सलवार इसे बाकी सलवारों से अलग बनाता है, लेकिन अक्सर लोग इसे खरीदने के बाद सिर्फ कुर्ती के साथ ही स्टाइल करते हैं. फारसी सलवार के साथ आप काफी इंडो-वेस्टर्न लुक भी क्रिएट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी अलमारी में रखी एक फारसी सलवार से 6 अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट कुर्ती के साथ बनाएं बैलेंस्ड लुक

आप फारसी सलवार के ज्यादा घेर को बैलेंस करने के लिए उसके ऊपर शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं. कोशिश करें कि आप बहुत ढीली कुर्ती न चुनें, हल्की फिटिंग की कुर्ती ही चुनें. बहुत ज्यादा घेरदार कुर्ती न चुनें, वरना पूरा लुक हद से ज्यादा भारी लग सकता है. कॉलेज, दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग और लंच के लिए ये बेस्ट लुक हो सकता है. इस लुक के साथ आप छोटे झुमके और जूती पेयर कर सकती हैं.

पेप्लम टॉप के साथ दें इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट

विज्ञापन

अगर आप फारसी सलवार को इंडो-वेस्टर्न लुक (Indo Western Look) में स्टाइल करना चाहती हैं तो आप इसे पेप्लम टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं. कोशिश करें कि आप कम घेर वाला पेप्लम टॉप चुनें, वरना ये आपके लुक को बल्की लुक दे सकता है. किसी भी फेस्टिव गैदरिंग या प्रोग्राम के लिए ये काफी अच्छा विकल्प है. अगर पेप्लम टॉप और फारसी सलवार दोनों ही अलग-अलग कॉन्ट्रास्ट कलर में हों तो और भी अच्छा लुक आएगा.

शर्ट के साथ करें स्टाइल

विज्ञापन

आप अगर काफी अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप अपनी स्ट्राइप्ड और ओवरसाइज्ड शर्ट को फारसी सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं. आप चाहें तो शर्ट को टक भी कर सकती हैं या फिर पूरी तरह बाहर भी रख सकती हैं. इस लुक के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ईयरिंग और कोल्हापुरी फ्लैट्स पेयर कर सकती हैं. ये लुक कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए भी काफी अच्छा है.

स्लीवलेस टॉप और श्रग के साथ पेयर करें

विज्ञापन

फारसी सलवार के साथ लुक को थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने के लिए आप उसे प्लेन स्लीवलेस टॉप और उसके ऊपर हल्के लॉन्ग श्रग के साथ पेयर कर सकती हैं. ये लुक काफी इंटरेस्टिंग लगता है. कोशिश करें कि श्रग बहुत हैवी प्रिंट का न हो बल्कि प्लेन हो. ये आउटफिट शाम की आउटिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

क्रॉप टॉप के साथ भी कर सकती हैं पेयर

विज्ञापन

अगर आपका फारसी सलवार हाई-वेस्ट लुक में है तो आप इसे क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं. ये काफी मॉडर्न लुक देता है. आप थोड़ा बोहो लुक क्रिएट करने के लिए इस लुक के साथ एक एथनिक दुपट्टा पेयर कर सकती हैं. इस आउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी रखने की कोशिश करें ताकि आउटफिट ज्यादा ओवर न लगे.

लॉन्ग जैकेट से दें फेस्टिव लुक

विज्ञापन

थोड़े फेस्टिवल लुक के लिए आप प्लेन फारसी सलवार को एम्ब्रॉयडरी वाले लॉन्ग जैकेट के साथ पहन सकती हैं. शादी, त्योहार और फैमिली फंक्शन में ये लुक काफी अच्छा लगता है. इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए आप इसके साथ झुमके और जूती पेयर कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ