हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपको स्लिम और शार्प लुक चाहिए? मोटे चेहरे पर अच्छे लगेंगे ये मॉडर्न हेयरस्टाइल्स

Fatty Face Hairstyle: अगर आपका चेहरा मोटा या गोल है तो चेहरे के हिसाब से सही हेयरस्टाइल का चुनाव करना बहुत जरूरी है. हमारे बाल ही हैं जो लुक को निखारने का काम करते हैं. 

विज्ञापन
मोटे चेहरे के लिए लेटेस्ट हेयरस्टाइल्स 

Hairstyle For Slim Look: चेहरा हमारी पर्सनैलिटी और लुक को काफी हद तक इफेक्ट करता है. इसलिए कपड़ों के साथ साथ चेहरे पर भी ध्यान देने की जरूरत है. बेहतर होगा कि आप कोई भी हेयरस्टाइल सिलेक्ट करने से पहले चेहरे का लुक और बनावट चेक करें. अच्छी बात यह है कि सही हेयरकट और हेयरस्टाइल की मदद से चेहरे के फीचर्स को बैलेंस किया जा सकता है. चेहरे को थोड़ा स्लिम और शार्प दिखाने वाले हेयरस्टाइल को सेलेक्ट करें. इसके लिए यह लेख आपकी थोड़ी मदद कर सकता है, क्योंकि नीचे कुछ ट्रेंडी हेयरस्टाइल के बारे में बताया गया है. 

इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे लगाएं अनार का मिनी पौधा? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

मोटे चेहरे के लिए लेटेस्ट हेयरस्टाइल्स 

लॉन्ग लेयर्ड हेयरकट- लॉन्ग लेयर्स चेहरे को लंबा दिखाने में मदद करती हैं. यह हेयरस्टाइल चेहरे की चौड़ाई को बैलेंस करके स्लिम लुक देता है. खासकर अगर आपके बाल सीधे या हल्के वेवी हैं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. 
साइड पार्ट हेयरस्टाइल- बीच की मांग की बजाय साइड पार्टिंग करने से चेहरा ज्यादा शार्प और एंगल्ड दिखाई देता है. यह ट्रिक चेहरे का फैट कम करने का काम करता है. आप भी एक बार ट्राई करके देखें. 
लॉब हेयरकट- लॉब आजकल काफी ट्रेंड में है. यह कंधों तक आने वाला बॉब कट होता है जो चेहरे को लंबा दिखाने का काम करता है. राउंड फेस के लिए ये एकदम परफेक्ट हेयरस्टाइल है. 
फेस-फ्रेमिंग लेयर्स- चेहरे के आसपास हल्की लेयर्स रखने से फोकस सीधे गालों पर नहीं जाता. इससे चेहरा ज्यादा बैलेंस और पतला दिखाई देता है. यह हेयरस्टाइल लगभग हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है. 
हाई पोनीटेल- अगर आप बिना बाल कटवाए स्लिम लुक चाहती हैं तो हाई पोनीटेल एक शानदार ऑप्शन है. ऊपर की ओर बंधे बाल चेहरे को लंबा दिखाते हैं. आप इसे ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ ट्राई करें. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- रंग-बिरंगे पक्षियों और तितलियों से भर जाएगा आपका गार्डन, बस करें ये छोटे बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola