राजस्थान का नाम सुनते ही अक्सर हमारे मन में रेगिस्तान, रेत के टीले, किले और राजसी महल की तस्वीर उभरती है. लेकिन राजस्थान सिर्फ रेगिस्तान ही मौजूद नहीं है. राज्य के कई हिस्सों में घने जंगल, झीलें, पहाड़ियां और हरे-भरे नेचुरल इलाके भी देखने को मिलते हैं. अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं और इस बार कुछ अलग देखना चाहते हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, यहां पर जाने के लिए आपको अच्छा खासा बजट चाहिए होगा और अगर आप फैमिली के साथ जा सकते हैं तो थोड़ी प्लानिंग पहले से करनी होगी.
इसे भी पढ़ें- ₹50,000 में क्या लद्दाख घूम सकते हैं? जानिए 5 रातों की ट्रिप कितने खर्च में होगी पूरी
माउंट आबू
राजस्थान में हरियाली और पहाड़ों का एक्सपीरियंस है तो माउंट आबू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है. यहां हरियाली से घिरी पहाड़ियां, झील और जंगल पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं. आप यहां पर नक्की झील, गुरु शिखर, सनसेट पॉइंट और माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
- कैसे जाएं– आबू रोड रेलवे स्टेशन से बस या टैक्सी लेकर माउंट आबू पहुंचा जा सकता है. सड़क मार्ग से भी यह दिल्ली, जयपुर, अजमेर और अहमदाबाद जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है.
- कब जाएं– अगर आपका मकसद हरियाली देखना है तो मानसून के बाद यहां की पहाड़ियों और जंगलों का नजारा खास तौर पर खूबसूरत हो सकता है.
- टिकट है या नहीं– माउंट आबू घूमने का टिकट नहीं है तो आप फ्री में इस जगह तो एक्सप्लोर कर सकते हैं.
सरिस्का टाइगर रिजर्व
अलवर जिले में स्थित सरिस्का अपने जंगल और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है. यहां अरावली की पहाड़ियों के बीच जंगल का अलग एक्सपीरियंस मिलता है. अगर आपको नेचुरल और वाइल्डलाइफ पसंद है तो यह जगह राजस्थान के अलग रूप से रूबरू करा सकती है. आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं.
- कैसे जाएं– सरिस्का, अलवर से करीब 35 किमी और दिल्ली से करीब 200 किमी दूर है अलवर रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस लेकर पहुंच सकते हैं.
- कब जाएं– घूमने के लिए नवंबर से मार्च का वक्त आरामदायक माना जाता है. वाइल्डलाइफ सफारी के लिए सुबह या शाम का समय बेहतर रहता है.
- टिकट है या नहीं– सरिस्का में घूमने के लिए सफारी टिकट लेना पड़ता है. कैंटर सफारी की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है और टिकट की कीमत सहुलियत के हिसाब से तय की जाती है.
कुंभलगढ़
उदयपुर के आसपास घूमने का प्लान है तो कुंभलगढ़ को भी देखा जा सकता है. अरावली की पहाड़ियों में मौजूद यह जगह अपने ऐतिहासिक किले के साथ-साथ आसपास के नेचुरल माहौल के लिए भी जानी जाती है. बारिश के मौसम में यहां की पहाड़ियां और आसपास का इलाका खास तौर पर हरा-भरा दिखाई दे सकता है.
- कैसे जाएं- कुंभलगढ़ का किला उदयपुर से करीब 84 किमी दूर है. ऐसे में आप उदयपुर से बस या टैक्सी लेकर पहुंच सकते हैं, जबकि एयरपोर्ट उदयपुर से करीब 98 किमी दूर है.
- कब जाएं- अक्टूबर से मार्च तक का समय घूमने के लिए अच्छा माना जाता है. हालांकि, कुंभलगढ़ गर्मियों में भी बहुत ही अच्छा लगता है. आप किसी भी मौसम में प्लान बना सकते हैं.
- टिकट है या नहीं- कुंभलगढ़ में एंट्री के लिए टिकट लगता है. इसकी कीमत जानने के लिए काउंटर या आधिकारिक पोर्टल पर रेट चेक करना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- बालों की देखभाल के लिए भारती सिंह का देसी तरीका, जानें कैसे बनता है ये होममेड हेयर ऑयल
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
35 mins agoLIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
2 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
15 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
16 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
17 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines