Sawan Kurti Designs: सावन का महीना शुरु होते ही महिलाओं के बीच हरे रगं की डिमांड बढ़ जाती है. हरियाली तीज, सावन की पूजा और शादी-पार्टी में भी महिलाओं की पहली पसंद हरा रंग होता है. लेकिन, सिर्फ हरा रंग पहनना ही काफी नहीं होता, आपके आउटफिट का डिजाइन भी उतना ही मायने रखता है. सावन के इस मौके पर कुर्तियों के कुछ डिजाइन ऑफिस, कॅालेज और फेस्टिवल तीनों जगह खूब पसंद किए जाते हैं. अगर आप भी इस सावन नई कुर्ती लेने का सोच रही हैं तो पहले ये 7 ट्रेंडिंग डिजाइन देख लीजिए.
यह भी पढ़ें –सावन में हरे रंग के साथ कौन सी जूलरी पहनें? ये 7 कॉम्बिनेशन दिखेंगे सबसे खूबसूरत
सावन के बेस्ट 7 कुर्ती डिजाइन | Best 7 Kurti Designs For Sawan
चिकनकारी ग्रीन कुर्ती
चिकनकारी हमेशा ट्रेंड में रहने वाला डिजाइन है. इस पर हो रही धागे की कढ़ाई ग्रीन रंग पर और उभरकर आती है. जिन्हें सिंपल और एलीगेंट लुक चाहिए उनके लिए ये अच्छी चॅाइस है. इसे आप ऑफिस, कॅालेज या पूजा में पहन सकते हैं. चिकनकारी कुर्ती के साथ आप व्हाइट पलाजो और झुमके पेयर कर सकती हैं.
ए-लाइन ग्रीन कुर्ती
ए-लाइन कुर्ती लगभग हर बॅाडी टाइप पर अच्छी लगती है. इसका फ्लेयर इसे और भी खूबसूरत लुक देता है. स्टाइलिस होने के साथ-साथ ये काफी आरामदायक होती है. इसे आप कॉलेज और ऑफिस दोनों जगह पहन सकती हैं. ए-लाइन कुर्ती को आप पलाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं.
अनारकली ग्रीन कुर्ती
अनारकली कुर्ती अपने ट्रेडिशनल फ्लेयरी लुक के लिए जानी जाती है. फेस्टिवल और पूजा-पाठ में अनारकली कुर्ती एक अच्छी चॅाइस है. ये तीज के मौके पर पहनी जा सकती है. अनारकली कुर्ती को आप चूड़ीदार या लेगिंग्स के साथ पेयर कर सकते हैं.
अंगरखा स्टाइल कुर्ती
अंगरखा स्टाइल कुर्ती अपने रैप डिजाइन के लिए काफी चलन में है. इस कुर्ती की खास बात ये है कि ये ट्रेडिशनल और मॅार्डन दोनों लुक देती है. अंगरखा कुर्ती कर्वी और मिड साइज बॅाडी पर भी बहुत अच्छी लगती है. ये डे-फंक्शन के लिए अच्छी चॅाइस है.
स्ट्रेट कट ग्रीन कुर्ती
अगर आप कुछ साधारण और सिंपल पहनना चाहती हैं तो आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए स्ट्रेट कट कुर्ती. कॉलेज, ऑफिस और डेली वियर में आप इस कुर्ती को पहन सकती हैं. इसको आप स्ट्रेट पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं.
योक डिजाइन कुर्ती
जिन कुर्तियों में गले पर डिजाइन या कढ़ाई हो रही होती है उन्हें योक डिजाइन कुर्ती कहते हैं. इसमें हल्की एम्ब्रॉयडरी होने की वजह से इसे सावन में खूब पसंद किया जा रहा है.
प्रिंटिड कॅाटन ग्रीन कुर्ती
मानसून के मौसम में कॉटन सबसे आरामदायक कपड़ा माना जाता है. इसलिए कॉटन कुर्ती पहनने से बहुत आराम मिलता है. इसे रोजाना कॉलेज और ऑफिस में भी पहना जा सकता है. फ्लोरल या ब्लॅाक प्रिंट वाली कॉटन कुर्ती भी बहुत खिलती है.
यह भी पढ़ें – काली जीन्स की चमक रखना चाहते हैं बरकरार? वॉशिंग और ड्राइंग के ये टिप्स आएंगे काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
2 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
3 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
5 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
5 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
7 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
9 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
10 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
12 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines