---विज्ञापन---

महंगे नारियल पानी से हो गए हैं परेशान? ये 4 देसी ड्रिंक्स आपके शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल

Nariyal Pani ke Alawa konsa Drink Pee Sakte Hein: गर्मी शुरू होते ही नारियल पानी का दाम तेजी से बढ़ने लगा है, जिस कारण हर कोई उसे नहीं पी पा रहा है. हालांकि, हेल्दी और कूल रहने के लिए इसके अलावा भी कई ऐसे ड्रिंक्स है, जिसे आप पी सकते हैं. आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में.

---विज्ञापन---

Desi Summer Drinks For Hydration: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सबसे पहले नारियल पानी का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसे नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक माना जाता है. लेकिन इस साल तेज गर्मी के साथ-साथ नारियल पानी की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं. कई जगह एक नारियल 60 से 90-100 रुपये तक मिल रहा है, जिससे रोजाना इसका सेवन करना हर किसी के लिए आसान नहीं रह गया है. लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर को लगातार पानी और पोषण की जरूरत होती है, इसलिए जरूरी है कि हम ऐसे विकल्प ढूंढें जो जेब पर हल्के हों और सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद साबित हों.

यह भी पढ़ें: गर्मी में अमृत है बेल का शरबत! जानिए कैसे बनाएं ये देसी कूलिंग ड्रिंक

---विज्ञापन---

नारियल पानी के बिना भी रह सकते हैं फिट और हाइड्रेटेड

अगर आप सोचते हैं कि नारियल पानी ही गर्मी से बचने का एकमात्र तरीका है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. हमारे घरों में ही कई ऐसे देसी ड्रिंक्स मौजूद हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं. ये ड्रिंक्स न सिर्फ आसानी से मिल जाते हैं, बल्कि इनकी कीमत भी काफी कम होती है. खास बात यह है कि इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को एनर्जी देने और थकान दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी को शांत करते हैं, जिससे आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं.

सस्ते और असरदार 4 देसी ड्रिंक्स

नींबू शिकंजी: नींबू, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर बनाई गई शिकंजी शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करती है और विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है.

---विज्ञापन---

बेल का शरबत: बेल का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा करता है और लू से बचाने में मदद करता है, साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याओं में भी काफी राहत देता है.

आम पन्ना: कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी में ऊर्जा बनाए रखता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, इसका स्वाद भी काफी ताजगी भरा होता है.

---विज्ञापन---

गन्ने का जूस: गन्ने का ताजा जूस तुरंत एनर्जी देने का काम करता है और इसमें मौजूद जरूरी मिनरल्स शरीर की थकान को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: नारियल पानी कौन नहीं पी सकता है? जानिए किन 5 लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए Coconut

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2026 03:15 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola