नारियल पानी कौन नहीं पी सकता है? जानिए किन 5 लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए Coconut water

Who Should Not Drink Coconut Water: नारियल पानी सेहत के लिए यूं तो अच्छा होता है, लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए नारियल पानी नुकसानदायक भी हो सकता है. आप भी जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए.

5 People Who should not drink coconut water
1 / 7
5 People Who should not drink coconut water

Kise Nariyal Pani Nahi pina Chahiye: सबसे सेहतमंद ड्रिंक्स में नारियल पानी की गिनती की जाती है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेशन और ताजगी देता है और गर्मियों में खासतौर पर पीने में अच्छा लगता है. लेकिन, हर चीज हर किसी के लिए अच्छी ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. यहां जानिए वो कौन सी हेल्थ कंडीशंस हैं या वो कौन से लोग हैं जिन्हें नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी की दिक्कतों में

किडनी की दिक्कतों में 2 / 7

नारियल में पौटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है और इसीलिए किडनी के मरीजों को नारियल पानी पीने से मना किया जाता है. नारियल पानी पीने पर किडनी एक्सेस पौटेशियम को फिल्टर नहीं कर पाती है.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज 3 / 7

जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें नारियल पानी ना पीने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज में जो लोग इंसुलिन ले रहे हैं या दवाएं ले रहे हैं नारियल पानी पीने पर उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है.

ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने वाले

ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने वाले 4 / 7

जो लोग ब्लड प्रेशर की दवाएं लेते हैं उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कम करता है लेकिन अगर दवा लेने के बाद भी नारियल पानी पिया जाए तो व्यक्ति का ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है.

विज्ञापन

नट एलर्जी होने पर

नट एलर्जी होने पर 5 / 7

नारियल पानी फल की कैटेगरी में आता है लेकिन जिन लोगों को नट एलर्जी है या सूखे मेवों की एलर्जी होती है तो उन्हें नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए.

जिन्हें हाई सोडियम चाहिए हो

जिन्हें हाई सोडियम चाहिए हो 6 / 7

जिन लोगों को हाई सोडियम चाहिए हो या जो एथलीट्स वगैरह हों उनके लिए हाइड्रेशन जरूरी है लेकिन नारियल पानी में पौटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम. एक्सेसिव पसीना निकलने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है. ऐसे में नारियल पानी के बजाय किसी और स्पोर्ट ड्रिंक को पीना ज्यादा बेहतर है.  

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

अगर किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन