Best Paragliding Spots: क्या आपने कभी सोचा है कि पक्षियों की तरह आसमान में उड़ना कैसा लगता होगा? इस अनुभव का मजा लेने के लिए रोमांच पसंद लोग पैराग्लाइडिंग करते हैं. जब पैराग्लाइडिंग के दौरान आप ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और कुछ ही सेकंड में जमीन आपसे दूर होती चली जाती है, इस वक्त दिल की धड़कन तेज हो जाती है और रोमांच चरम पर पहुंच जाता है. नीचे फैली घाटियां, पहाड़, झीलें और समुद्र का दृश्य एक अलग ही सुकून देता है. एडवेंचर और ट्रैवल के शौकीनों के लिए पैराग्लाइडिंग सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जिंदगी का यादगार अनुभव बन जाता है. अगर आप भी इस अनुभव का मजा लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं दुनिया के पांच बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन के बारे में, जहां का एंडवेंचर आपको जिंदगी भर याद रहेगा.
इंटरलाकेन, स्विट्जरलैंड
पैराग्लाइडिंग के लिए स्विट्जरलैंड एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. स्विट्जरलैंड का इंटरलाकेन स्विस आल्प्स के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है. यहां से उड़ान भरते समय बर्फ से ढकी चोटियां, हरी-भरी घाटियां और साफ झीलें एक साथ दिखाई देती हैं. पहली बार पैराग्लाइडिंग करने वालों के लिए यह स्थान सुरक्षित, खूबसूरत और यादगार अनुभव देता है.
बीड़-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां करीब 2,400 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरकर पायलट बीड़ में लैंड करते हैं. धौलाधार पर्वत श्रृंखला के खूबसूरत नजारे और मजबूत थर्मल्स लंबी और स्थिर उड़ान का मौका देते हैं. यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी होती हैं, जिससे यह प्रोफेशनल और शुरुआती दोनों के लिए खास बन जाता है.
वेले दे ब्रावो, मेक्सिको
मेक्सिको का वेले दे ब्रावो पैराग्लाइडिंग प्रेमियों के बीच बेहद मशहूर है. यहां की हवाएं पायलट्स को लंबे समय तक हवा में बने रहने का मौका देती हैं. उड़ान के दौरान नीचे चमकती झील और आसपास की हरियाली इसे बेहद आकर्षक बनाती है. क्रॉस-कंट्री फ्लायर्स के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.
ओलुडेनिज, तुर्की
अगर आप समुद्र के ऊपर उड़ान भरने का सपना रखते हैं, तो तुर्की का ओलुडेनिज एक शानदार विकल्प हो सकता है. यहां माउंट बाबा डाग से लगभग 1,960 मीटर की ऊंचाई से उड़ान शुरू होती है. ब्लू लैगून के ऊपर से गुजरते हुए फिरोजी पानी का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है. यहां का मौसम शांत और सुरक्षित माना जाता है, जिससे टैंडम पैराग्लाइडिंग के लिए यह जगह खास बनती है.
पोखरा, नेपाल
नेपाल का पोखरा दुनिया के सबसे सुंदर पैराग्लाइडिंग स्थलों में गिना जाता है. सरांगकोट से उड़ान भरते समय फेवा झील और सामने अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है. यहां की स्थिर हवाएं और प्राकृतिक सुंदरता इसे सभी के लिए पसंदीदा बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में पीएं ये मैजिक ड्रिंक, थकान होगी दूर और हड्डियां बनेंगी फौलादी! जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines