बालों का झड़ना रोकना है? बेलपत्र का ये असरदार घरेलू नुस्खा दूर करेगा डैंड्रफ और स्कैल्प खुजली! जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

How To Stop Hair Fall Naturally: क्या आप भी तेजी से झड़ रहे बालों, ज्यादा डैंड्रफ और स्कैल्प पर खुजली से परेशान हैं और महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बावजूद कोई अच्छा रिजल्ट नहीं मिल रहा है? आइए आपको बताते हैं एक असरदार और आसान उपाय, जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है.

Belpatra For Hair Growth

बालों को कैसे मजबूत बनाएं.

Belpatra for Hair Growth & Dandruff: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण, तनाव और केमिकल से भरपूर हेयर प्रोडक्ट्स ने बालों की सेहत को कमजोर कर दिया है. इस कारण कम उम्र में ही बाल झड़ना, रूसी होना और स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याओं की शिकायत आए दिन आती रहती है. कई लोग महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसे में लोग किसी सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय की तलाश में रहते हैं, जो आसान हो और फायदा भी पहुंचाए. अगर आप भी हेयर फॉल और डैंड्रफ से परेशान हैं, तो आपके आसपास मौजूद बेलपत्र एक आसान और असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. आयुर्वेद में बेलपत्र को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेलपत्र क्यों है बालों के लिए फायदेमंद? Belpatra For Hair Growth

बेलपत्र में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें विटामिन A, B और C मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं और जड़ों को पोषण देते हैं, ताकि वह मजबूत रहे. इसके एंटी-फंगल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ (Dandruff) कम करने में मदद करते हैं, जबकि एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण खुजली और जलन राहत पहुंचाती है. बेलपत्र में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्कैल्प को साफ रखने में सहायक होते हैं, जिससे बालों के रोमछिद्र खुलते हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया बेहतर होती है. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक भी आ सकती है.

बेलपत्र हेयर टॉनिक बनाने और लगाने का तरीका

विज्ञापन
  • बेलपत्र को इस्तेमाल में लाना बहुत आसान है. आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
  • सबसे पहले ताजे और साफ बेलपत्र लें और उन्हें अच्छे से पानी से धो लें.
  • अब पत्तों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
  • तैयार पेस्ट को छानकर उसका गाढ़ा रस अलग कर लें.
  • इस रस को कॉटन या ब्रश की मदद से सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं.
  • लगभग 40 से 45 मिनट तक इसे लगा रहने दें.
  • इसके बाद हल्के या केमिकल-फ्री शैम्पू से बाल धो लें.

एक्सपर्ट की सलाह भी जानें

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेलपत्र का रस एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम कर सकता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. सामान्य स्थिति में इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है. लेकिन बाल ज्यादा झड़ रहे हों या डैंड्रफ ज्यादा हो तो हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि बेलपत्र का रस हमेशा ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करना असरदार होता है. साथ ही, संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें. सही तरीके से और नियमित इस्तेमाल करने पर यह घरेलू उपाय बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ