हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोजाना वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? दिमाग और सेहत पर पड़ेगा गजब का असर

आज के वक्त में लोग वॉक नहीं करते हैं और कम से कम दूरी को भी मोटरसाइकिल आदि से पूरी करते हैं. घंटों तक बैठकर काम करना और बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी सेहत पर कई तरह के नुकसान डालती हैं. लेकिन अगर आप रोजाना वॉक करेंगे, तो इससे आपको काफी बड़े फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन
वॉक के फायदे.

Walking Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट और महंगे सप्लीमेंट्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन असली सेहत का राज एक बेहद आसान आदत में छुपा है, जोकि रोजाना की वॉक है. टहलना सिर्फ शरीर को चलाने का तरीका नहीं, बल्कि यह दिमाग और दिल दोनों के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है. सुबह या शाम की हल्की वॉक आपके मूड को बेहतर बनाएगी, सोचने की क्षमता बढ़ाएगी है और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करेगी. आइए जानते हैं कैसे रोजाना की वॉक अपके लिए किसी वरदान से कम क्यों नहीं है.

यह भी पढ़ें: ब्रेड और मूंगफली से तैयार करें लजीज पकौड़े, शाम की चाय के साथ सर्व करें, परिवार का हर सदस्य पूछेगा रेसिपी

रोजाना वॉक करने के बड़े फायदे

रोज टहलने की आदत अपनाने से शरीर और दिमाग को कई स्तरों पर फायदा मिलता है, इनमें:

विज्ञापन
  • वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है.
  • दिल मजबूत रहता है और कोलेस्ट्रॉल संतुलन में रहता है.
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद मिलती है.
  • इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों का खतरा कम होता है.
  • शरीर में फुर्ती आती है और थकान कम महसूस होती है.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, रिसर्च बताती हैं कि रोजाना 7,000 से 10,000 कदम चलने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों और समय से पहले मौत का जोखिम काफी हद तक कम देखा गया है. इससे पता चलता है कि रोजाना की वॉकिंग आपकी सेहत के लिए कितनी जरूरी है.

वॉक से दिमाग कैसे मिलता है फायदा

विज्ञापन

वॉक का सबसे गहरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. हम जब चलते हैं, तो दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे याददाश्त, कॉन्सन्ट्रेशन आदि कई तरह के फायदे होते हैं. नियमित वॉक तनाव, चिंता और उदासी को कम करने में मदद करती है. अगर आप हरियाली, पार्क या खुले वातावरण में टहलते हैं, तो इसका असर और भी अच्छा होता है. प्रकृति के बीच चलने से दिमाग शांत रहता है, भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है और मानसिक थकान धीरे-धीरे कम होने लगती है.

इन फायदों को भी जानें

विज्ञापन

दिन के उजाले में टहलने से शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D (Vitamin D) मिलता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी है. इससे नींद की गुणवत्ता भी सुधरती है, जिसका सीधा असर दिमाग की सेहत पर पड़ता है. अगर वॉक दोस्तों या परिवार के साथ की जाए, तो सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है और अकेलेपन का एहसास कम होता है. हल्की बातचीत के साथ की गई वॉक दिमाग को खुश रखती है और डिप्रेशन के खतरे को भी घटाती है. खासकर बुजुर्गों के लिए ग्रुप वॉक शारीरिक संतुलन और दिमाग को एक्टिव दोनों ही के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: कमर दर्द को जड़ से कैसे खत्म करें? यहां जानिए कौन से घरेलु नुस्खों से Lower Back Pain हो सकता है ठीक

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola