कमर दर्द को जड़ से कैसे खत्म करें? यहां जानिए कौन से घरेलु नुस्खों से Lower Back Pain हो सकता है ठीक

Lower Back Pain Home Remedies: अगर आप भी कमर दर्द से परेशान रहते हैं और जानना चाहते हैं कि किस तरह इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है तो यहां जानिए घर की वो कौन सी चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से कमर के दर्द से राहत पाई जा सकती है. ये नुस्खे तेजी से अपना असर दिखाते हैं.

Back pain home remedies

अगर कमर में ज्यादा दर्द हो तो क्या करें?

Kamar Dard Ke Gharelu Upay: उम्र बढ़ने से, हड्डियों या मसल्स की कमजोरी से, सही तरह से ना बैठने पर या फिर शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से भी कमर में दर्द हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर ही कमर के दर्द (Lower Back Pain) से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से राहत पाई जा सकती है. ऐसे कुछ नुस्खे हैं जो कमर के दर्द को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं. इन नुस्खों को आजमाना आसान है और इनका प्रभाव भी तेजी से महसूस होता है.

विज्ञापन

कमर का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

गर्म सिकाई – कमर पर गर्म सिकाई करने पर कमर के दर्द से राहत मिल सकती है. आपको करना बस इतना है कि गर्म पानी या फिर किसी गर्म कपड़े को लेकर अपनी कमर पर लगाना है और सेकना है. इससे दर्द से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

पॉश्चर ठीक करना – अपने बैठने या लेटने के पोश्चर को ठीक करना बेहद जरूरी होता है. अगर आपका पोश्चर ठीक नहीं होगा तो इससे कमर का दर्द बढ़ता चला जाएगा और आपको आराम महसूस नहीं होगा.

करें स्ट्रेचिंग – कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रेचिंग की जा सकती है. स्ट्रेचिंग करने पर कमर का दर्द कम हो जाता है.

विज्ञापन

लहसुन और सरसों का तेल – दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कलियां पकाएं. इस तेल से कमर की मालिश करने पर दर्द से राहत मिल सकती है. सुबह शाम इस लहसुन वाले तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है.

अदरक की चाय – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक कमर के दर्द को दूर कर सकता है. एक कप पानी में अदरक का टुकड़ा घिसकर डालें और कुछ देर पका लें. अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं. दर्द से राहत मिलती है.

विज्ञापन

क्या खाने पर दूर होगा कमर का दर्द

कमर का दर्द दूर करने पर पूर्ण अनाज को खानपान का हिस्सा बनाएं. इसके अलावा फल, सब्जियां, फाइबर से भरपूर फूड्स, दही, ग्रीन टी, हल्दी, अदरक, काली मिर्च और पालक जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें.

विज्ञापन

कितने दिन तक रहता है कमर दर्द

  • अगर कमर दर्द कमर पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण हुआ है तो यह कुछ दिनों तक या कुछ हफ्तों तक रह सकता है.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ कमर का दर्द डिलीवरी के बाद ठीक हो जाता है.
  • मोटापा भी कमर दर्द की एक बड़ी वजह है. ऐसे में अगर किसी मोटे व्यक्ति के कमर में दर्द होता है तो यह दर्द वजन कम होने के साथ ही जड़ से खत्म हो सकेगा.
  • अगर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी किसी दिक्कत के कारण कमर में दर्द है तो इस दर्द को दूर होने में कुछ महीने या साल लग सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ