Benefits of Oiling Navel: नाभि में लगाएं ये चीजें, स्किन से लेकर डाइजेशन तक होगा फायदा

ऐसा माना जाता है कि नाभि हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होती है। सिर्फ इसी एक स्थान से सेहत, त्वचा और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान संभव है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर रोजाना नाभि में कुछ नेचुरल चीजें लगाई जाएं तो इससे आपकी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र तक को कई फायदे हो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें हैं जिन्हें नाभि में लगाना लाभकारी होता है।

Benefits of Oiling Navel: नाभि में लगाएं ये चीजें, स्किन से लेकर डाइजेशन तक होगा फायदा

Benefits of Oiling Navel: नाभि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहां से कई नसें जुड़ी होती हैं। जब इसमें नेचुरल चीजें जैसे तेल या जड़ी-बूटियों का रस लगाया जाता है तो इसका असर पूरे शरीर पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। यह एक सरल और असरदार घरेलू उपाय है जिसे आप रोजाना रात को सोने से पहले अपना सकते हैं। हल्के हाथों से नाभि के आसपास मसाज करने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है। अगर आप नेचुरल तरीकों से स्वस्थ और सुंदर बनना चाहते हैं तो यह उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

विज्ञापन

बादाम का तेल 

Image Source Freepik

विज्ञापन

आज के समय में हर कोई ग्लोइंग और सुंदर त्वचा चाहता है, जिसके लिए लोग बाजार के केमिकल युक्त उत्पादों का उपयोग करते हैं। लेकिन अगर आप हर रात सोने से पहले अपनी नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं तो इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

तिल का तेल

Image Source Freepik

विज्ञापन

जोड़ों के दर्द की समस्या से आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में नाभि में तिल का तेल लगाने से दर्द में राहत मिलती है। तिल का तेल गर्म प्रभाव वाला होता है जिससे नसों को पोषण मिलता है और दर्द में आराम मिलता है। इसे रोजाना रात में लगाने की सलाह दी जाती है।

कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)

Image Source Freepik

विज्ञापन

कब्ज की समस्या आजकल आम हो गई है। ऐसे में नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से पाचन तंत्र को उत्तेजना मिलती है और कब्ज से राहत मिलती है। यह आंतों की सफाई में भी मदद करता है।

नारियल तेल

Image Source Freepik

विज्ञापन

नारियल तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होता है। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाते हैं तो यह मूड स्विंग, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और हार्मोन संबंधी गड़बड़ियों में लाभ पहुंचा सकता है।

देशी घी 

विज्ञापन

देशी घी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसे नाभि में लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

विज्ञापन

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) 

Image Source Freepik

जैतून का तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसे नाभि में लगाने से त्वचा में निखार आता है झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा लंबे समय तक युवा बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ