Dry Skin In AC: गर्मियों में AC के बिना रात काटना मुश्किल लगने लगता है. एयर कंडीशनर की ठंडी हवा ही चिलिचिलती गर्मी से बचाने में मदद करती है. लेकिन, क्या आपने कभी नोटिस किया है कि AC की हवा में आपकी स्किन रूखी महसूस होने लगती है? असल में ना सिर्फ स्किन बल्कि व्यक्ति को AC के कारण सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या सरीन ने बताया है कि किस तरह इस एक ट्रिक से आप AC की हवा में स्किन सूखने की दिक्कत से निजात पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – हमेशा भिगोकर खाने चाहिए ये 6 फूड्स, पेट नहीं बिगड़ता और सेहत भी रहती है अच्छी
AC से स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं
डॉक्टर जुश्या सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि AC के कारण स्किन ड्राई हो जाती है तो एक छोटी सी ट्रिक किस तरह आपकी स्किन की ड्राइनेस को दूर कर सकती है.
AC से क्यों ड्राई हो जाती है स्किन
डॉक्टर बताती हैं कि कमरे में AC रात में कम से कम 6 से 8 घंटों तक लगातार चलता है. यह ना सिर्फ कमरे को ठंडा करता है बल्कि हवा से नमी भी सोख लेता है. इससे स्किन और नाक ड्राई होने लगते हैं. इससे गला भी सूखने लगता है और होंठ सूख जाते हैं सो अलग.
क्या है यह ट्रिक
AC के कारण त्वचा रूखी ना हो जाए इसके लिए कमरे में एक बाल्टी पानी भरकर रखें. जैसे-जैसे पानी इवेपोरेट होगा हवा में मॉइस्चर आता जाएगा. अगर ह्यूमिडिटी थोड़ी भी बेहतर हो जाती है तो इससे आपको चैन की नींद लेने में मदद मिल सकती है.
ह्यूमिडिफायर भी आ सकता है काम
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप कमरे में ह्यूमिडिफायर लगा देते हैं तो यह और भी बेहतर होगा. इस एक छोटे से बदलाव से ही आप अपनी स्किन को AC की वजह से ड्राई होने से बचा सकते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
आप रात में सोने से पहले AC में टाइमर लगा सकते हैं जिससे कि कमरा ठंडा हो जाए तो उसके बाद AC खुद ही बंद हो जाए. AC का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से कम ना रखें. 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच कमरा सही तरह से ठंडा हो जाता है.
यह भी पढ़ें – बच्चे को क्यों हो जाती है कब्ज? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की ये 7 गलतियां बनती हैं वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines