Benefits of Gyan Mudra: हेल्दी रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। शरीर को फिट रखने के साथ ही मन को शांत रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में ज्ञान मुद्रा का अभ्यास जरूर शामिल करें। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए आप योग और मुद्राओं की मदद ले सकते हैं। योग मुद्राएं हाथों की उंगलियों और अंगूठे से बनाई जाती है। इसके अभ्यास से आप कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। नीचे जानिए विस्तार से…
ज्ञान मुद्रा के फायदे
- याददाश्त को बेहतर करने के लिए ज्ञान मुद्रा फायदेमंद है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्रेन तक ब्लड फ्लो आसानी से होता है।
- रोजाना ज्ञान मुद्रा करनी करने से मन शांत होता है और आप किसी भी कार्य में आसानी से फोकस कर पाते हैं।
- ज्ञान मुद्रा का अभ्यास आपको चिंता और तनाव से राहत दिलाता है। नींद नहीं आने की समस्या भी दूर होती है।
- ज्ञान मुद्रा से पिट्यूटी ग्लैंड प्रभावित होता है। इससे ब्लड सर्कूलेशन बढ़िया होता है, जिससे हार्मोन का स्तर बेहतर होता है।
- शरीर के सभी अंग एक्टिव होते हैं। पाचन तंत्र बढ़िया काम करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
ज्ञान मुद्रा करने की विधि (How To Perform Gyan Mudra In Hindi)
- सबसे पहले समतल जगह पर योगा मैच बिछा लें।
- फिर आप उस जगह पर आराम से पद्मासन में बैठ जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए घुटनों पर रखें।
- फिर तर्जनी अंगुली यानी पहली अंगुली को अंगूठे के छोर पर रखें।
- इस समय आप अन्य अंगुलियों सीधे रखें और आंखें बंद कर लें।
- इस मुद्रा को करते समय आंखें बंद रखें और गहरी लंबी सांस लें।
- इस दौरान आपको अपना ध्यान सांसों पर रखना है
- इस मुद्रा का अभ्यास 15 से 30 मिनट तक कर सकते हैं।
कब करें ज्ञान मुद्रा का अभ्यास?
आप सुबह और शाम के वक्त ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। इसे 30 मिनट तक करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
13 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
21 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
23 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines