Nariyal Pani Peene Ke Faydein: हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत बनी रहे और वह हर वक्त एक्टिव और हेल्दी रहे. ऐसे में डाइट में पोष्टिक चीजों को होना बहुत जरूरी है, जो सेहत बनाने में बहुत मदद करते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि नारियल पानी का सेवन सिर्फ गर्मियों में ही करना चाहिए, जबकि हकीकत तो यह है कि यह पानी हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में जानेंगे.
यह भी पढ़ें: आपका पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ कैसे पता करें? यह हरकतें देती है संकेत
कितना लाभकारी है नारियल पानी?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नारियल पानी कोई साधारण पानी नहीं है, बल्कि यह एक तरह का वरदान है जिसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है. इसके सेवन से शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मदद मिलती है और शरीर को दुरुस्त रहता है. शायद आपको मालूम नहीं हो कि नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जिसनें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं. इतना ही नहीं, नारियल पानी में किसी तरह का एक्स्ट्रा शुगर भी नहीं होता, तो चिंता की यहां भी कोई बात नहीं है.
नारियल पानी पीने के फायदे
- अब आते हैं नारियल पानी पीने से सेहत पर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि फायदे एक या दो नहीं बल्कि बहुत है, जो हर किसी की आज के वक्त में जरूरत है.
- नारियल पानी पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में होने वाली जलन आदि समस्याओं से राहत मिलती है.
- नारियल पानी का रोज सेवन आंतों के लिए फायदेमंद होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.
- नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन इसे पीने से फीलिंग ऑफ फुलनेस मिलती है. इसलिए ये पानी मार्केट में मिलने वाले अनहेल्दी ड्रिंक्स और शुगर ड्रिंक्स का अच्छा विकल्प माना जाता है.
- जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं या कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए भी नारियल पानी फायदेमंद साबित हो सकता है.
- रियल पानी में मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, दिल की सेहत बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक हो सकता है.
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
- इतना ही नहीं, नारियल पानी का रोज सेवन करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और थकान भी कम महसूस होती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग नारियल पानी को रोज सेवन करते हैं उनका हार्ट हेल्थ भी बूस्ट हो सकता है.
हालांकि, इस बात को समझना भी जरूरी है कि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. ताकि किसी तरह की समस्या नहीं हो.
यह भी पढ़ें: बीमारियों की जड़ क्यों बन रही नींद? जानिए किस उम्र में कितने घंटे सोना जरूरी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines