हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोजाना स्क्वाट्स (Squats) करने से शरीर में क्या बदलाव होंगे? जानिए सेहत के लिए कितनी फायदेमंद

Daily Squats Benefits: आज के वक्त में अच्छी सेहत किसी वरदान से कम नहीं है, लोगों की खराब लाइफस्टाइल, खानपान और कई गलत आदतों के कारण सेहत बिगड़ जाती है. ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि क्या होगा अगर हम रोज स्क्वाट्स लगाने की आदत डाल लें.

विज्ञापन
रोजाना स्क्वाट्स लगाना सेहत के लिए कितवना फायदेमंद? (Image: AI)

Daily Squats Karne Se Kya Hota Hai: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. घंटों बैठकर काम करना, कम फिजिकल एक्टिविटी और अनहेल्दी खानपान धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना देते हैं. ऐसे में लोग जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन हर किसी के पास समय या बजट नहीं होता. यहीं पर स्क्वाट्स एक आसान और असरदार एक्सरसाइज बनकर सामने आते हैं. यह बिना किसी मशीन या खास जगह के घर, मैदान, आदि कहीं पर भी आसानी से किए जा सकते हैं. अगर आप रोजाना थोड़े समय के लिए भी स्क्वाट्स करने की आदत बना लेते हैं, तो यह आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकता है. आइए जानते हैं ऐसा क्या होगा.

यह भी पढ़ें: दिमाग तेज करने वाला देसी सुपरफूड; न मछली, न ड्राई फ्रूट… यह साधारण चीज बना याददाश्त का जादूगर!

स्क्वाट्स क्या है और इसे सही तरीके से कैसे करें?

स्क्वाट्स एक बेसिक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जिसमें आप खड़े होकर बैठने और फिर उठने की क्रिया करते हैं. इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, पैरों को कंधों जितना खोलें और हाथों को सामने रखें. अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे नीचे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों. ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी रहे और घुटने पैरों के आगे ज्यादा न जाएं. फिर धीरे-धीरे वापस खड़े हो जाएं. शुरुआत में 10-15 स्क्वाट्स से करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं. सही फॉर्म के साथ करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की चोट से बचा जा सके.

विज्ञापन

स्क्वाट्स करना क्यों जरूरी है?

स्क्वाट्स इसलिए जरूरी है क्योंकि यह एक साथ शरीर के कई हिस्सों पर काम करता है. यह न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर की मूवमेंट को भी बेहतर करता है. रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे बैठना, उठना, चलना, इन सभी में स्क्वाट्स मददगार साबित होता है. इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. नियमित स्क्वाट्स करने से शरीर ज्यादा एक्टिव, मजबूत और संतुलित बनता है, जिससे फिटनेस बेहतर होती है.

रोजाना स्क्वाट्स करने के जबरदस्त फायदे

  • पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
  • कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है और पेट टाइट होता है.
  • शरीर का बैलेंस और पोस्टर बेहतर होता है.
  • हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों की लचीलापन बढ़ता है.
  • मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है.
  • स्टैमिना और एनर्जी लेवल बढ़ता है.
  • शरीर ज्यादा एक्टिव और फिट महसूस करता है.

यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए दिनभर में कितनी देर वॉक करना जरूरी है?

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola