ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए दिनभर में कितनी देर वॉक करना जरूरी है?

Lower Bp Without Medicine Naturally: क्या आप भी ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हो गए हैं और इसे बिना ज्यादा मेहनत और दवाइयों के सेवन के नॉर्मल करना चाहते हैं?आइए आपको बताते हैं, सबसे आसान उपाय.

Walking Benefits For Heart

BP कंट्रोल रखने के लिए कितनी देर चलें? (Image: AI)

Blood Pressure Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. पहले यह बीमारी उम्र के साथ जुड़ी मानी जाती थी, लेकिन अब युवा भी हाई BP की चपेट में आ रहे हैं. लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव और नींद की कमी इसके बड़े कारण हैं. ऐसे में लोग दवाइयों पर निर्भर होने लगते हैं, जबकि कुछ आसान आदतें अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉक से करें अपना बीपी कंट्रोल

BP नॉर्मल रखने का सबसे असरदार और आसान तरीका है रोजाना वॉक करना. नियमित रूप से चलना न सिर्फ दिल को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और तनाव को भी कम करता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे जिम या मुश्किल एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ी सी नियमितता और सही तरीका रिजल्ट जल्दी दिखने लगता है.

रोज कितनी देर वॉक करना सही है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद माना जाता है. हफ्ते में करीब 5 दिन चलने से यह समय लगभग 150 मिनट हो जाता है, जो दिल की सेहत के लिए सही माना जाता है. ब्रिस्क वॉक का मतलब है इतनी तेज चाल में चलना कि आपकी सांस थोड़ी तेज हो जाए, लेकिन आप बात कर सकें. अगर एक साथ 30 मिनट चलना मुश्किल लगे, तो इसे 10-15 मिनट के छोटे हिस्सों में भी बांटा जा सकता है.

विज्ञापन

वॉकिंग में सबसे जरूरी है ये चीज

इसमें सबसे जरूरी बात है नियमितता, क्योंकि रोज थोड़ा-थोड़ा चलना भी लंबे समय में अच्छा असर दिखाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च बताती हैं कि लगातार वॉक करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 4 से 9 mmHg तक कम हो सकता है, जो काफी मददगार है. इसके साथ ही यह वजन कंट्रोल करने, ब्लड फ्लो सुधारने और मानसिक तनाव कम करने में भी सहायक होता है.

वॉक को और असरदार बनाने के आसान टिप्स

  • खाने के बाद 10-15 मिनट हल्की वॉक जरूर करें, इससे पाचन बेहतर होता है.
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, इससे एक्टिविटी बढ़ती है.
  • रोज एक तय समय पर वॉक करने की आदत डालें.
  • पार्क या हरियाली वाले जगहों पर चलें, इससे तनाव कम होता है.
  • शुरुआत धीरे-धीरे करें और समय के साथ स्पीड और समय बढ़ाएं.
  • अगर BP बहुत ज्यादा है या दिल की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: लू लगने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिक्कत बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ