---विज्ञापन---

दिमाग तेज करने वाला देसी सुपरफूड; न मछली, न ड्राई फ्रूट… यह साधारण चीज बना याददाश्त का जादूगर!

Memory Boosting Food: क्या आप भी दिमाग स्लो, भूलने, सोचने में परेशानी होने लगी है और इस समस्या से जल्दी राहत पाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं क्या खाने से आपका दिमाग तेज हो सकता है.

---विज्ञापन---

आज के समय में लोग दिमाग को तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए महंगे ड्राई फ्रूट्स, सप्लीमेंट्स और एक्सपर्ट डाइट्स अपनाते हैं. कई बार इतना सब कुछ करने के बावजूद कई बार रिजल्ट नहीं आता है इतना जाता लेकिन हाल ही में एक साधारण सा कंद फिर से चर्चा में आ गया है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. रिसर्च के अनुसार, यह कंद दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और मानसिक विकास में मदद कर सकता है, जिससे यह दिमाग तेज करने वाला एक आसान और किफायती विकल्प बन जाता है.

यह भी पढ़ें: कार में AC चलाकर सोना सही है या गलत? जानें ऐसा करने पर क्या होगा

---विज्ञापन---

क्या खास है इस कंद में?

इस कंद को ‘याम’ या जमीकंद कहा जाता है, जो भारत के कई हिस्सों में आसानी से मिल जाता है. यह कोई नया या विदेशी सुपरफूड नहीं, बल्कि पारंपरिक भारतीय भोजन का हिस्सा रहा है. इसकी खासियत यह है कि यह सस्ता, पौष्टिक और आसानी से उपलब्ध होता है, लेकिन फिर भी लोग इसके फायदों को पूरी तरह समझ नहीं पाते हैं या फिर उन्हें इसकी गुणों की जानकारी नहीं होती है. इसी कारण यह कंद लोगों की डाइट में दिखाई नहीं देता है.

दिमाग और शरीर के लिए कैसे करता है काम

याम में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन B6, विटामिन C और पोटैशियम दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो न्यूरल विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और याददाश्त को बेहतर बना सकते हैं. इसके साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाता है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है.

---विज्ञापन---

याम खाने से क्या-क्या फायदा मिलेगा?

  • याम का नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और यह याददाश्त को मजबूत बनाने में धीरे-धीरे सकारात्मक असर दिखा सकता है, खासकर उन लोगों में जो मानसिक थकान या भूलने की समस्या से जूझ रहे हैं.
  • अब सवाल उठता है कि आखिर इसे खाएं कैसे? इसे उबालकर या हल्का पकाकर खाना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और शरीर को पूरा लाभ मिलता है, जबकि ज्यादा तेल में तलकर खाने से इसके फायदे कम हो सकते हैं.
  • याम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यह रोजमर्रा की डाइट के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है.
  • हालांकि, किसी भी चीज की तरह इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए और संतुलित मात्रा में ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि इसके फायदे मिलें और कोई साइड इफेक्ट न हो.
  • साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनके सलाह के मुताबिक ही सेवन करें.

यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए दिनभर में कितनी देर वॉक करना जरूरी है?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 05, 2026 05:59 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola