Bel Ka Juice Kaise Banaye: गर्मियों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी शरीर को जल्दी थका देती है. ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत किसी ठंडक देने वाले और हेल्दी ड्रिंक से करें तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं. बेल का जूस एक ऐसा ही देसी और आयुर्वेदिक पेय है, जिसे गर्मियों में अमृत माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. आप इसका जूस या मजेदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद ना सिर्फ आपको बल्कि घर में सभी को बहुत पसंद आएगा.
इसे भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आजमाकर देख लीजिए ये 7 ट्रिक्स, बिना कहे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा
क्यों फायदेमंद है बेल का जूस?
गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बेल का जूस एक बेहतरीन और देसी ड्रिंक है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.
सामग्री
- बेल फल- 1 पका हुआ
- ठंडा पानी- 3 गिलास
- गुड़ या शहद- 3 चम्मच
- काला नमक- चुटकी भर
- बर्फ के टुकड़े- 4
विधि
- सबसे पहले बेल को हल्के से तोड़कर उसका गूदा निकाल लें.
- अब गूदे को एक बर्तन में डालें और उसमें पानी मिलाकर हाथ से अच्छी तरह से मसलें.
- फिर इस मिश्रण को छन्नी या कपड़े से छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं.
- छने हुए जूस में गुड़ या शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें.
- स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक डाल सकते हैं. गिलास में डालकर ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
- बेल पूरी तरह पका हुआ होना चाहिए, तभी जूस स्वादिष्ट बनेगा.
- ज्यादा मीठा पसंद हो तो चीनी भी डाल सकते हैं, लेकिन यह एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है.
इसे भी पढ़ें- पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
13 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
14 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
17 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
21 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines