Beginner Yoga Asanas: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए बाहर का खाना तक नहीं खाते हैं। इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो योग शुरू करने की सोच रहे हैं, साथ ही अपने आप को फिट रखने का मन बना रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं और समझ नहीं आ रहा है कि किस योग एक्सरसाइज को शुरू करें, तो आइए एक्सपर्ट तृष्णा से जानते हैं कि आप योग की शुरुआती समय किन पांच एक्सरसाइज को कर सकते हैं। साथ ही अपने सेहत को फिट रख सकते हैं।
गर्दन की घुमाव
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप रोजाना योग शुरूआत में गर्दन घुमाव करते हैं तो ये गर्दन की अकड़न और तनाव दूर करता है इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। इसको करने के लिए आप आराम से बैठ जाएं। गर्दन को धीरे-धीरे दाईं ओर गोल घुमाएं, फिर बाईं ओर। हर दिशा में 5 बार दोहराएं।
कंधे की घुमाव
कंधे की घुमाव वाला योग पीठ की जकड़न दूर करता है और बैठने की मुद्रा सुधारता है। इसको करने के लिए आप सीधे बैठें और दोनों कंधों को गोल-गोल घुमाएं – पहले आगे की ओर, फिर पीछे की ओर। 5-5 बार दोहराएं।
ये भी पढ़ें- Hair Fall Reasons: हेयर लॉस से हैं परेशान? तो इन 4 आसान बदलावों से बचा सकते हैं बाल
बैठे हुए साइड बेंड
एक्सपर्ट के अनुसार बैठे हुए साइड बेंड शरीर के साइड्स में स्ट्रेच लाता है और रीढ़ की लचीलापन बढ़ता है। इसके लिए आप पालती मारकर बैठें। दाहिना हाथ सिर के ऊपर ले जाकर बाईं ओर झुकें। कुछ देर रुकें, फिर दूसरी ओर दोहराएं।
बिल्ली-गाय मुद्रा
ये योग रीढ़ को फ्लेक्सिबल बनाता है, कमर दर्द में आराम देता है। इसको करने के लिए आप हाथ और घुटनों के बल आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ नीचे और सिर ऊपर (गाय), सांस छोड़ते हुए पीठ ऊपर और ठोड़ी छाती की ओर (बिल्ली)। 8–10 बार दोहराएं।
बालासन
एक्सपर्रट के अनुसार बालासन करने से मानसिक शांति होता है, पीठ और कंधों को आराम मिलता है। इसको करने के लिए आप घुटनों के बल बैठें, माथा जमीन पर रखें और हाथ आगे की ओर फैलाएं। 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।
ये भी पढ़ें- Moringa Flowers Benefits For Pregnant Women: प्रेगनेंसी में सहजन का फूल खाने से मिलते हैं ये फायदे
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
15 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
20 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines