---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Moringa Flowers Benefits For Pregnant Women: प्रेगनेंसी में सहजन का फूल खाने से मिलते हैं ये फायदे

Moringa Flowers Benefits For Pregnant Women: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ड्रमस्टिक यानी सहजन खाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि इसमें अच्छी मात्रा में सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सहजन के फूल प्रेगनेंसी के दौरान खाने के क्या फायदे होते हैं? अगर नहीं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में गहराई से।

---खबर नीचे जारी है---

Moringa Flowers Benefits For Pregnant Women: ऐसा हमेशा माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान मां को हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। गर्भावस्था के समय महिला को न जाने किन चीजों को खाने की क्रेविंग होती है, जिनमें से कुछ अनहेल्दी भी होती हैं और डॉक्टर द्वारा मना कर दी जाती हैं। बहुत से लोग इस समय पर ड्रमस्टिक का सेवन करते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इसमें बहुत अच्छी मात्रा में हेल्दी पोषक तत्व होते हैं। बहुत से लोग सहजन को सब्जी के रूप में या फिर सूप, सांभर आदि के रूप में इसका सेवन करते हैं।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सहजन के फूल गर्भवती महिला के लिए कितने फायदेमंद होते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट अनुपमा वृक्षम् से कि प्रेगनेंसी में ड्रमस्टिक के फूल खाने के क्या फायदे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पोषक तत्वों से भरपूर

एक्सपर्ट अनुपमा वृक्षम् के मुताबिक ड्रमस्टिक के फूल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन A और C जैसे आवश्यक पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो की मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं।

हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है

मस्टिक के फूलों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भावस्था में एनीमिया से बचाने और हीमोग्लोबिन स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Homemade chutney benefits: घर की बनी ये चटनियां हैं हेल्थ बूस्टर, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हड्डियों की सेहत में सहायक

मस्टिक के फूल में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा सहायक होता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत ही जरूरी होता है।

---खबर नीचे जारी है---

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए एक्सपर्ट के मुताबिक सहजन के फूलों का प्रेगनेंट महिलाओं को सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन में सुधार करता है

ड्रमस्टिक फूल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, कब्ज से राहत देने और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 03, 2025 10:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola