Natural Beetroot Face Mask: बहुत से लोग ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाने के लिए केमिकल या दवाओं तक का सहारा लेते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि दवाइयों का असर सिर्फ कुछ ही समय के लिए होता है? यदि आप नेचुरल तरीके से सुंदर-सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं, तो चुकंदर का घरेलू नुस्खा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह नुस्खा न सिर्फ आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और ग्लो दे सकता है, बल्कि बेजान स्किन को फिर से ताजगी भी दे सकता है. इसके साथ ही आपका चेहरा कितना भी टैन हो या झाइयों से भरा हो, यह चुकंदर फेस पैक उन सभी स्किन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है.
इस तरह बनाएं चुकंदर का होममेड फेस मास्क | Make This Homemade Beetroot Face Mask
कैसे बनाएं स्क्रब और मास्क
चुकंदर स्क्रब- इसको बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को हल्का गिस लें या पीस लें, फिर उसका जूस निकालें. इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं. हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और 10-15 मिनट बाद चेहरा साफ करें. इस तरह से आपको चेहरा साफ हो जाएगा.
चुकंदर फेस मास्क- इस दूसरे स्टेप में आप इसका मास्क बनाएं जिसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले चुकंदर का जूस की जरूरत होगी, अब उसमें एक चम्मच बेसन और एक चम्मच आटा मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर धो लें. इस मास्क को अपनाने से आपको लगेगा कि आपके चेहरे में सॉफ्टनेस और चमक आ गई है.
चुकंदर फेस मास्क के फायदे
- अगर आप चुकंदर को अपनी स्किन पर लगाते है तो इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लो देते हैं.
- चुकंदर में एंटी‑बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि आपको पिंपल्स और दाग-धब्बे से लड़ने में काफी ज्यादा मदद करते हैं.
- चुकंदर का प्राकृतिक रंग स्किन टोन को संतुलित करने में मदद करता है और लालिमा को कम करता है.
- चुकंदर में मौजूद एंटी‑ऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायता करते हैं.
- चुकंदर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है और सूखापन कम होता है.
- मास्क लगाने पर त्वचा को ताजगी का एहसास होता है और यह नेचुरल टोनिंग भी देता है.
ये भी पढे़ं- Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में लगाएं ये होममेड फेस पैक, त्वचा पर नहीं आएगा रूखापन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 hr agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
3 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
19 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
19 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
20 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
22 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines