Beetroot Cheek Tint: चुकंदर के खाने से जितने फायदे होते हैं, उतना ही फायदेमंद ये स्किन के लिए भी होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि चुकंदर आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर को आप DIY लिप और चिक टिंट के लिए भी कर सकते हैं। इससे आप केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचे रहते हैं। यह होममेड टिंट एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है जो न केवल गालों को हेल्दी रखता है, बल्कि सिंथेटिक ब्लश के दुष्प्रभावों से त्वचा को बचाता है। इसे आप घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर चिक टिंट बनाने का आसान तरीका…
सामग्री
ताजा चुकंदर
नेचुरल एलोवेरा जेल
नारियल तेल या बादाम तेल
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले एक चुकंदर को छील लें और उसे कद्दूकस कर लें।
2. इसके बाद एक कटोरे में डालें, इसमें थोड़ा पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक उबालें।
3. पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और एक साफ कपड़े या छलनी का इस्तेमाल करके मिश्रण से इसका रस निचोड़ लें।
4. एक कड़ाही में रस डालें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
5. जब मात्रा आधी रह जाए, तो आंच बंद कर दें और उसमें एलोवेरा जेल मिला दें।
6. नमी और पोषण के लिए इस मिश्रण में बादाम तेल या नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
7. टिंट को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
8. इसके बाद मिश्रण को गाढ़ा होने से पहले लिप बाम के डब्बे में डाल लें।
9. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि डिब्बे को कसकर बंद कर दें, ताकि टिंट कुछ सप्ताह तक टिक सके।
कैसे करें इस्तेमाल?
1. अपनी उंगलियों या मेकअप स्पंज का इस्तेमाल करके पर्याप्त मात्रा में लें।
2. अब इसे अपने गालों पर धीरे-धीरे ऊपर की ओर लगाएं।
3. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि टिंट पूरे दिन टिके रहे, इसके लिए आप इसे पाउडर से सेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines