Bed Bug Problem: दिन में नजर नहीं आते, लेकिन रात में बहुत ही परेशान करते हैं… खटमल ऐसे ही होते हैं जो अपनी जगह से निकलकर काटते हैं. इससे खुजली, लाल- निशान और नींद टूट जाती है. कई बार तो स्किन इंफेक्शन हो जाता है. हालांकि, अगर वक्त पर ध्यान दिया जाए तो इनके आतंक को कम किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार घर में घुस जाएं तो तेजी से फैलते हैं और बिस्तर, सोफा, पर्दे यहां तक कि कपड़ों में भी छिप जाते हैं. कई लोग इन्हें भगाने के लिए महंगे स्प्रे खरीदते हैं, लेकिन कुछ आसान मददगार साबित हो सकते हैं. हम आपको सिर्फ 5 रुपये में अपनाई जाने वाली टिप्स भी साझा कर रहे हैं जिसे अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- गुडन्यूज! अब आप थाईलैंड में बिता सकते हैं 5 साल, सिर्फ 25000 के खर्च पर मिलेगी ये सुविधा
कहां छिपे होते हैं खटमल?
खटमल अक्सर छिपे होते हैं जो घर के अलग-अलग हिस्सों से बाहर निकलते हैं जैसे- गद्दे और तकिए की सिलाई, सोफे के कोनों, लकड़ी के फर्नीचर की दरार, पर्दों और कारपेट आदि. रात होते ही खटमल इन जगहों से बाहर निकलते हैं.
काम आएंगे ये फ्री के नुस्खे
5 रुपये खर्च करने से पहले आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करके देखें. चेक करें कि क्या इन टिप्स की मदद से खटमल साफ हो रहे हैं या नहीं तो देर किस बात की आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं.
गर्म पानी- आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खटमल मर जाते हैं और इनका नामोनिशान मिट जाता है. बेहतर होगा कि आप चादर, तकिया, कवर और कंबल को गर्म पानी में धोएं और अच्छी तरह से धूप में सुखा दें.
धूप दिखाएं- खटमल वाला सारा सामान आप धूप में भी रख सकते हैं. धूप की गर्माहट से खटमल दूर भाग जाते हैं और वापस भी नहीं आते. आप कई दिनों तक ऐसा कर सकते हैं.
5 रुपये वाली ट्रिक
आप 5 रुपये के नीम के पत्ते या बेकिंग सोडा खरीदकर ला सकते हैं. आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीट भगाने वाले गुण होते हैं. इसका इस्तेमाल आप पीसकर या पानी में डालकर स्प्रे के तौर पर कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा का ट्रिक- बेकिंग सोडा और पानी की मदद से भी खटमल को खत्म किया जा सकता है. जहां खटमल दिखें वहां बेकिंग सोडा छिड़क दें और कुछ घंटों बाद वैक्यूम क्लीनर से साफ करें. हालांकि, इसे लगातार कुछ दिनों तक करना पड़ सकता है.
कपूर और लौंग- आप कपूर और लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी खुशबू से खटमल बहुत ही दूर भागते हैं. इसके लिए बस आपको कपूर की टिकिया कमरे में रखें और लौंग का तेल कॉटन में लगाकर कोनों में रखें.
इसे भी पढ़ें- कहीं समय से पहले बूढ़ा तो नहीं हो रहा आपका दिमाग? शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines