Beauty Hacks Tips: चाहें उम्र कितनी भी क्यों न हो वो अगर चेहरे पर न झलके तो किसी के लिए भी अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है कि आपकी असल उम्र क्या है। आप समय को रोक कर अपने बुढ़ापे से तो दूर नहीं भाग सकते हैं लेकिन अगर आप कुछ टिप्स को अपनी जिंदगी में अपना लेते हैं तो बुढ़ापे में भी जवां बने रह सकते हैं। बालों से लेकर त्वचा तक की देखभाल आपको जवां रखने के लिए मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आपको न तो किसी महंगी दवाइयों का सहारा लेना है और न ही किसी महंगे प्रोडक्ट्स को अपनाना है। बस कुछ चीजें हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी सुंदरता बरकरार रख सकते हैं।
सुंदरता का ख्याल रखने के लिए अक्सर महिलाएं सबसे आगे दिखीं हैं। इसके लिए वो विभिन्न नुस्खे, प्रोडक्ट्स और तरीकों को अपनाती भी नजर आती हैं। आज हम आपको सफेद बालों को काले करने, स्तन में कसाव लाने और चेहरे से झुर्रियां दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं। आइए सुंदरता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा बताते हैं।
स्तन में कसाव लाने के उपाय
उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं के स्तन में कसाव भी कम होने लगता है। ढीले स्तन महिलाओं की खूबसूरती पर असर डालते हैं। अगर आप भी अपने स्तन में कसाव चाहती हैं तो इसके लिए रोजाना मैकाडामिया नट्स (Macadamia Nut Seeds) को अपना सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले एक प्रकार के बीज हैं जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है। मैकाडामिया नट्स के सेवन से स्तन में कसाव लाया जा सकता है। ये स्तनों को बढ़ाने के अलावा एस्ट्रोजन को बढ़ा कर आपके स्तनों में कसाव बनाए रखते हैं।
सफेद बालों को करें काला
सफेद बालों के लिए आप रोजमेरी तेल (Rosemary Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से सफेद बाल कुछ ही महीनों में काले हो सकते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और सफेद बालों को भी पहले जैसे रंग में करने का काम करता है। इसके अलावा आपके बालों को पहले से और भी ज्यादा सिल्की बनाने में मददगार होता है।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!
चेहरे की झुर्रियों से मुक्ति
बालों के साथ त्वचा का ख्याल रखना भी जरूरी है। फेस पर दिखने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को कम कर सकती हैं। इसलिए अपने फेस का भी खास ध्यान रखें। रोजाना सुबह आइस फेशियल करें। इससे आप पहले जैसी जवां दिखने लगेंगी। चेहरे पर हो रहीं झुर्रियां, दाग-धब्बे और आंखों के नीचे के काले घेरे भी दूर हो सकेंगे।
ये टिप्स भी हैं काम की!
अपनी असल उम्र से कम की दिखने के लिए आप रोजाना खाली पेट नींबू की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा।
इसके अलावा कीवी फल को भी अपनी डाइट में शामिल करें जो PH लेवल को बढ़ाने में मदद करेगा और वजाइना से आने वाली बदबू को भी दूर करने में मददगार होगा।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों के लिए छोड़ दें मीठा, फिर देखें कैसे होगा शरीर में बदलाव!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
14 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines