Beauty Hacks: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!

Beauty Hacks: क्या आप भी अपनी गर्दन, कोहनी या घुटनों के कालेपन से परेशान हैं? तो आइए सिर्फ 10 रुपये में इसके कालेपन को दूर कर रंगत में बदलाव के लिए घरेलू नुस्खे बताते हैं।

home remedy for dark elbows knees neck lemon remedies

घरेलू नुस्खा

Beauty Hacks: क्या आपकी सुंदरता पर कोहनी, गर्दन या घुटने का कालापन एक चांद पर दाग की तरह है? अगर हां, तो इसके लिए आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम सिर्फ 10 रुपये में आपकी इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। जी हां, मात्र 10 रुपये का घरेलू नुस्खा आपके बड़े काम आ सकता है। शरीर के कुछ हिस्से के कालेपन को दूर करने के मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

कोहनी का कालापन कैसे दूर करें?

अगर आप कोहनी के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए बस एक नींबू लें और उसमें बेकिंग सोडा लगा लें। दोनों को मिक्स करके अपनी कोहनी पर हल्के हाथों से रब करें। इस तरह से कोहनी से गंदगी साफ होते हुए नजर आएगी और आप इसे अगर हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाएंगे तो जल्द कोहनी का कालापन भी दूर कर सकेंगे।

विज्ञापन

dark elbows home remedies

घुटनों का कालापन ऐसे करें दूर 

नींबू की मदद से ही आप घुटनों का कालापन भी दूर कर सकते हैं, बस बेकिंग सोडा की जगह आपको नमक का यूज करना है। साथ ही शहद का भी इस्तेमाल करना है। आप नींबू, नमक और शहद को मिक्स करके अपने घुटनों पर लगा सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे हाथों से घुटनों को साफ करें। आप देखेंगे कि नींबू पर कालापन या कहें कि गंदगी आनी शुरू हो जाएगी। इसी तरह से हफ्ते में 2 से 3 दिन बार करें, आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन

गर्दन के कालेपन को कैसे करें दूर?

एक बार को कोहनी और घुटनों के कालेपन से इतनी समस्या नहीं होती है, लेकिन गर्दन काली दिखे तो कई लोग टोकने भी लगते हैं और हमें खुद इसे देखकर अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए तमाम तरीके अपना चुके हैं और काफी पैसे भी खर्च कर चुके हैं तो एक बार करीब 5 रुपये में आने वाला नींबू और 2 रुपये के कॉफी पाउच को भी अपनाकर देख लीजिए। बस एक कटोरी में नींबू का रस डालें, साथ में कॉफी को मिक्स कर लीजिए। दोनों के मिश्रण को गर्दन पर लगाएं। इसके बाद एलोवेरा की मदद से क्लीन करें। आप देखेंगे कि पहले से रंग में फर्क आया है और गर्दन की गंदगी दूर हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ