Banana Benefits: आजकल की बिजी लाइफ में आपकी डाइट सही है तो ही आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने खाने पीने का ध्यान रखें। इसके लिए लोग डाइट में कई तरह के फल शामिल करते हैं, लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि आपको अपने खानपान में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। हर रोज अपनी डाइट में केले को शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि अपनी डाइट में केले को शामिल करने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
हर रोज केले खाने के फायदे
केले को एक अच्छा प्री-बायोटिक फूड माना जाता है, जो शरीर के ऑर्गेनिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना केला खाने से किडनी हेल्दी रहती है।
गर्भावती महिला के लिए गुणकारी
गर्भावस्था में केला फायदेमंद होता है। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो केले को अपने खानपान में शामिल कर सकती हैं। केले में फोलिक एसिड होता है, जो नई कोशिकाओं को बनाने और बच्चे की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। केला शिशु के विकास में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
एनर्जी को बढ़ाता है केला
दरअसल, केला आसानी से पच जाता है और इसमें मौजूद शुगर एनर्जी को बढ़ाती है, जो लंबे समय तक एक्टिव रहने में मदद करता है। अगर आप जिम में वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट के बाद केले का सेवन जरूर करें।
स्ट्रेस लेवल को करता है कंट्रोल
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्ट्रेस लेवल को कम करता है। पोटेशियम शरीर के स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल को कंट्रोल करता है। इसलिए कोशिश करें कि हर रोज डाइट में केला जरूर शामिल हो।
एनीमिया को करता है दूर
आजकल के समय में कई लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं। ऐसे में केला एक ऐसा फल है, जो फायदेमंद साबित हो सकता है। केले में मौजूद आयरन इस बीमारी का इलाज करने में मदद करता है, इसके साथ ही केला रेड ब्लड सेल को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी जरूरी? जानें एक्सपर्ट से सेहतमंद रहने के टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines