शरीर के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी जरूरी? जानें एक्सपर्ट से सेहतमंद रहने के टिप्स

Calorie Intake: कैलोरी शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि, ये हमारे शरीर को ताकत और पोषण देने का काम करते हैं। मगर शरीर में कैलोरी की मात्रा सामान्य होना जरूरी है क्योंकि ज्यादा कैलोरी खाने से भी परेशानी बढ़ सकती है।

Calorie Intake

Photo Credit- Freepik

Calorie Intake: पिछले कुछ समय से कैलोरी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही है। हर इंसान को कैलोरी की जरूरत होती है। इनसे ही हमें ताकत और पर्याप्त पोषण मिलता है। कैलोरी की मात्रा ज्यादा होना भी सही नहीं है। ज्यादा कैलोरी से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। भारत में खाएं जाने वाले व्यंजनों में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और वेट गेन दोनों ही हो रहा है। आइए जानते हैं, भारतीय लोगों को 1 दिन में कितनी कैलोरी खानी चाहिए।

विज्ञापन

हालांकि, हाल के दिनों में कैलोरी इनटेक को लेकर लोगों की धारणा बदली है। अब लोग कैलोरी काउंट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जो लोग वजन घटाना चाह रहे हैं, वे अपने खाने से कैलोरी की मात्रा को कम से कम रखते हैं। वहीं, जिन लोगों को अपना वेट गेन करना हैं, वे कैलोरी काउंट को ज्यादा रखते हैं।

विज्ञापन

क्यों जरूरी है कैलोरी? 

इंडिया टुडे में पब्लिश एक खबर के अनुसार, डॉ. कार्तिगई सेल्वी ने बताया कि , कैलोरी हमारे द्वारा खाए जाने वाले फूड्स से उत्पन्न होने वाली एक इकाई है। ये शरीर के हर अंगों के काम को करने, जैसे-चलने, घूमने या फिर कोई और काम करने में मदद करती है। कैलोरी की पर्याप्त मात्रा ना होने से हार्ट, लिवर, किडनी से लेकर कई अंग प्रभावित होते हैं। गंभीर स्थिति में इंसान की मौत भी हो सकती है।

विज्ञापन

कैलोरी काउंट क्या होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें 1 कैलोरी की मात्रा शरीर की ऊर्जा के लिए जरूरी है लेकिन हम आमतौर पर कैलोरी कम करने की जो बात करते हैं, उसे असल में 1 किलो कैलोरी के अनुसार गिना जाता है। 1 किलो कैलोरी शरीर के लिए बहुत अधिक मात्रा की कैलोरी होती है।

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट्स की राय?

कुछ अन्य हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कैलोरी काउंट इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान एक दिन में कितनी शारीरिक गतिविधियां करता है। इनके अनुसार, जो पुरुष कम शारीरिक गतिविधियां करता है, उन्हें 1,800 to 2,000 किलो कैलोरी की आवश्यकता होती ह। वहीं महिला को 1,400 से 1,600  किलो कैलोरी की जरूरत पड़ती है। साथ ही, एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि शरीर की बनावट और वजन भी कैलोरी को निर्धारित करती है।

शरीर में ज्यादा कैलोरी हो जाए तो क्या होगा?

  • शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने से वेट गेन हो सकता है।
  • कैलोरी बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
  • कैलोरी ज्यादा होने से इंसान में आलस की समस्या बढ़ जाती है।

कैसे कम करें कैलोरी?

  • फैट्स का सेवन कम करें।
  • एक्सरसाडज करें।
  • खाने-पीने की चीजों पर कैलोरी की मात्रा घटाएं।
  • ज्यादा पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ