Special Mutton Stew Recipe: इस बकरीद पर घर में बनाएं स्वाद से भरपूर मटन स्टू, हर कोई करेगा तारीफ

Mutton Stew Kaise Banaye: अक्सर लोगों को मटन से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते हैं, इसके बारे में मालूम नहीं होता है. कुछ ही दिनों बाद दुनियाभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में घर पर महमानों का भी आना-जाना लगा रहता है. अगर आप भी इस दिन कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मटन स्टू आपके लिए बेस्ट रहेगा. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Mutton Stew Recipe

मटन स्टू कैसे बनाएं? (Image: AI)

बकरीद का त्योहार स्वादिष्ट पकवानों और परिवार के साथ खुशियां बांटने का खास अवसर होता है. ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग और हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं, तो मटन स्टू एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. हल्के मसालों, दही और नरम मटन से तैयार यह डिश खाने में बेहद लाजवाब लगती है. इसकी खुशबू और गाढ़ा स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. आप इसे दोपहर के खाने या रात के डिनर में चावल, रोटी या नान के साथ आसानी से परोस सकते हैं. घर आए मेहमानों को भी यह डिश बेहद पसंद आएगी और बकरीद का मजा दोगुना हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वादिष्ट मटन स्टू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस आसान और पौष्टिक डिश को तैयार करने के लिए आपको कुछ छोटी-मोटी सामग्री की जरूरत होगी.

  • 500 ग्राम साफ किया हुआ मटन.
  • 4 बारीक कद्दूकस किए हुए प्याज.
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन.
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक.
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर.
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर.
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 100 ग्राम ताजा दही.
  • 1 चम्मच गरम मसाला.
  • 2 साबुत कश्मीरी लाल मिर्च.
  • 2 तेजपत्ता.
  • स्वादानुसार नमक.
  • जरूरत के अनुसार तेल और पानी.

इस बात का ख्याल रखें कि यह सामग्री लोगों के हिसाब से बढ़ सकती है, अगर लोग ज्यादा है, तो ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

आसान तरीके से घर पर तैयार करें स्वाद से भरपूर मटन स्टू

  • सबसे पहले मटन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि उसका स्वाद बेहतर आए.
  • अब एक गहरी कड़ाही या पतीले में तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता व साबुत कश्मीरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  • इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
  • अब इसमें मटन डालकर सभी मसाले जैसे हल्दी, धनिया, जीरा, लाल मिर्च और नमक मिला दें.
  • कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 20-30 मिनट तक पकने दें ताकि मटन अच्छी तरह गल जाए.
  • तय समय बीत जाने के बाद जब मटन नरम हो जाए, तब इसमें दही और थोड़ा पानी डालें और दोबारा 10-15 मिनट तक पकाएं.
  • तैयार मटन स्टू को हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म चावल, नान या तंदूरी रोटी के साथ परोसें. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: वड़ा के बीच में क्यों किया जाता है छेद? सजावट नहीं बल्कि यह है असल वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ