ढोकला को इंग्लिश में क्या कहते हैं? धुरंधर भी नहीं दे पाएंगे इस सवाल का जवाब

Dhokla In English: ढोकला कई तरह का होता है और बेहद स्वाद लेकर खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी इस फेवरेट डिश को इंग्लिश में क्या कहते हैं? यहां जानिए सही जवाब.

Dhokla in english
1 / 7
Dhokla in english

Dhokla English Name: ढोकला एक गुजराती स्नैक है जो स्वाद में कमाल का होता है और अक्सर नाश्ते में स्वाद लेकर खाया जाता है. ढोकला स्पंजी होता है, सॉफ्ट होता है, देखने में अच्छा लगता है और मिर्च के तड़के के साथ इसका मीठा और नमकीन स्वाद दिल जीत लेता है. लेकिन, ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अपनी इस फेवरेट डिश का इंग्लिश नाम जानते हैं. चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं कि इंग्लिश में क्या कहलाता है ढोकला.

विज्ञापन

ढोकला को इंग्लिश में क्या कहते हैं

ढोकला को इंग्लिश में क्या कहते हैं 2 / 7

ढोकला को इंग्लिश में स्टीम्ड ग्राम फ्लार केक या सेवरी फर्मेंटेंड केक कहते हैं. लेकिन, ढोकला का कोई सटीक इंग्लिश वर्ड नहीं है. यह इंग्लिश नाम इसके टेक्सचर और स्वाद के आधार पर इसे दिया गया है.

विज्ञापन

सेहत के लिए कैसा है ढोकला

सेहत के लिए कैसा है ढोकला 3 / 7

ढोकला सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है. इसमें हाई प्रोटीन होता है और यह एक लो फैट डिश है.

कितनी तरह का होता है ढोकला

कितनी तरह का होता है ढोकला 4 / 7

ढोकला कई तरह का होता है. सबसे पॉपुलर हैं खमन ढोकला, रवा ढोकला और खट्टा ढोकला.

विज्ञापन

कैसे बनता है ढोकला

कैसे बनता है ढोकला 5 / 7

ढोकला बनाने के लिए दही, बेसन, हल्दी, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और सरसों के बीजों के साथ ही करी पत्ते का इस्तेमाल होता है.

स्टीम किया जाता है ढोकला

स्टीम किया जाता है ढोकला 6 / 7

ढोकला सेहत के लिए इसलिए भी इतना हेल्दी होता है क्योंकि इसे स्टीम करके पकाया जाता है और इसमें तेल का कम इस्तेमाल होता है.

विज्ञापन

कैसे सर्व किया जाता है ढोकला

कैसे सर्व किया जाता है ढोकला 7 / 7

ढोकला सर्व करने के लिए इसे चोकोर काटा जाता है. इसपर धनिया, हरी मिर्च और सरसों के दानों का तड़का दिया जाता है. यह भी पढ़ें - जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन