Mutton Galouti Kabab: बकरीद पर नॉन वेज बनता ही है और मेहमानों को सर्व किया जाता है. हालांकि, कुर्बानी के बाद ज्यादातर घरों में कलेजी बनाई जाती है, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मटन गलौटी कबाब एकदम परफेक्ट डिश है. यह डिश लखनऊ में बहुत ही शौक से खाई जाती है. साथ ही, दुनिया में मुलायम बनावट और मसालेदार स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है. खास बात यह है कि ये इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. कुर्बानी के तुरंत बाद मटन से बने गलौटी कबाब का स्वाद और भी शानदार लगता है. आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Heatwave Drinks: गर्मी-लू का होगा खेल खत्म! ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक
गलौटी कबाब कैसे बनाएं?
सामग्री
- कीमा किया हुआ मटन- 500 ग्राम
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- प्याज- 2 (बारीक कटे हुए)
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- बेसन- 2 बड़े चम्मच भुना
- अंडा- 1
- हरा धनिया और पुदीना- थोड़ा सा कटा
- नमक- स्वादानुसार
- देसी घी या तेल
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले मटन के कीमे को साफ करें और इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले, हरी मिर्च, प्याज और नमक डालकर कुछ देर के लिए रख दें.
- इसमें बेसन और अंडा डालें. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से अंदर तक चला जाए.
- अब हाथ में थोड़ा तेल लगाकर छोटे-छोटे टिक्की जैसे कबाब बना लें. तवे पर देसी घी गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
- तेज आंच पर पकाने से कबाब बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- दूल्हे की पढ़ाई और नौकरी पर तय होता है दहेज! 21वीं सदी में भी क्यों बढ़ती जा रही ये ‘कुप्रथा’
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
8 mins ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
11 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
19 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
20 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
21 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
22 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
23 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines