Back Fat Exercises: क्या आप सोच रहे हैं कि पीठ की चर्बी से कैसे छुटकारा पाया जाए? आप अकेले नहीं हैं। आजकल लॉन्ग वर्किंग ऑवर्स के कारण हमारा बैक बॉडी फैट बढ़ रहा हैं। इससे हमारे शरीर का बॉडी फैट ज्यादा लगने लगता है और दिखने ने भी बहुत खराब लगता हैं। ऐसे में हमारा रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी अपने फिगर का बेडौल शेप ठीक करना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। जिससे आप अपना बैक का फैट आसानी से कम कर सकेंगे।
हैंड बिहाइंड नेक पोज
बैक फैट कम करने के लिए मैट पर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को गर्दन के पीछे टिका लें। दोनों हाथों की उ्रगलियों से हथेलियों को पकड़ लें। अब दोनों बाजूओं को अंदर की ओर लाकर दोनों एल्बोज़ को एक दूसरे से टच करें। फिर दोनों एल्बोज़ को बाहर की ओर ले जाएं। इससे पीठ और गर्दन पर जमा अत्यधिक फैट अपने आप दूर होने लगेगा।
ये भी पढ़ें: अगर लड़की बार-बार कर रही रिजेक्ट, तो इस तरह खुद को करें ग्रूम
साइकिल क्रंच
इसे करने के लिए मैट पर सीधा लेट जाएं। उसके बाद दोनों हाथों को सिर के नीचे रख लें। दोनों बाजूओं की कोहनियों को मोड़ लें। अब सिर को थोड़ा उपर की ओर उठाएं। इसके बाद दोनों पैरों से साइकलिंग करें। इससे क्रचिंज करें और दोनों पैरों के साथ तालमेल बैठाकर बाजूओं को भी आगे पीछे लेकर जाएं। व्यायाम के दौरान गर्दन को उठाकर रखें।
स्टैण्डिंग केबल पुलओवर
इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए दोनों हाथों से पूरी एनर्जी के साथ केबल को नीचे की ओर पुल करें। इससे बाजूओं की मांसपेशियों में मज़बूती आती है। साथ ही बैक फैट की समस्या हल होने लगती है। इस व्यायाम को करने से बैक फैट के साथ साथ फ्रंट ब्रैस्ट एरिया भी टोन होने लगता है।
आर्म सर्कल्स
इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों बाजूओं को सीधा कर लें। इसके बाद बाजूओं को सर्कुलर मोशन में उपर से नीचे की ओर लेकर जाएं। इससे आर्म्स में होने वाली स्टिफनैस के अलावा बैक फैट बर्न होने लगता है। साथ ही बाजूओं की एक्सरसाइज़ होती है। इससे शरीर में मज़बूती आती है और आप एक्टिव फील करने लगते हैं।
साइड प्लैंक
आप सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। अब कोहनी को मोड़ें और बाजुओं के अगले हिस्से पर शरीर का भार डालें। अब अपने शरीर को सीधा रखें और हिलाएं नहीं। इस दौरान पेट की मांसपेशियों को ढीला न छोड़ें।
डम्बल स्विंग
अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाकर खड़े हो जाएं और एक हाथ को दूसरे हाथ के सामने रखते हुए डंबल को पकड़ें। अपनी पीठ को सीधा रखते हुए, अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें, अपने कूल्हों को पीछे धकेलें और वजन को अपने पैरों के बीच में घुमाएं।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
27 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines