January Born Baby Names: पेरेंट्स को बच्चे होने की खुशी के साथ-साथ नाम रखने की टेंशन भी होती है. उनके समझ ही नहीं आता ऐसा क्या नाम रखा जाए तो नया होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो, यूनिक हो या उनके परिवार से भी मिलता जुलता हो. बच्चे का सही नाम का चुनाव करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. खासकर जब बच्चा जनवरी के महीने में पैदा हुआ हो, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जनवरी में जन्मे बच्चे आमतौर पर मकर या कुंभ राशि के होते हैं. इसलिए माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम मॉर्डन हो, सुनने में अच्छा लगे और अर्थ भी गहरा हो. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बंगाली लाल और सफेद साड़ी क्यों पहनते हैं? 99% महिलाओं को नहीं पता होंगे इससे जुड़े ये रोचक तथ्य
मॉडर्न और यूनिक नाम चुनने के आसान तरीके | January Born Baby Namkaran
नाम का अर्थ जानें- किसी भी नाम को सेलेक्ट करने से पहले जरूरी है कि इसका अर्थ समझा जाए. कहा जाता है कि इसका असर बच्चे के व्यक्तित्व पर भी पड़ता है. इसलिए ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ अच्छा और सुशील हो.
छोटा और बोलने में आसान नाम रखें- हमेशा ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ अच्छा हो और बोलने में आसान हो. ऐसे नाम ना सिर्फ मॉर्डन लगते हैं, बल्कि बच्चे को स्कूल और आगे की जिंदगी में भी आसानी होती है.
राशि से जुड़ा नाम चुनें- जनवरी में जन्मे बच्चे शांत होते हैं और उनका स्वभाव भी बहुत ही सुंदर होता है. इसलिए उनका नाम उनकी राशि के हिसाब से रखना अच्छा रहेगा. आप चाहें तो मकर या कुंभ राशि से जुड़े अक्षरों से भी नाम चुन सकते हैं.
कॉमन नाम से बचें- बच्चे का नाम सिंपल होना चाहिए, लेकिन इतना भी नहीं कि सभी उस नाम से वाकिफ हों या बहुत ही कॉमन नाम हो. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम सबसे अलग लगे तो बहुत ज्यादा चलन में आए नामों से बचें.
ट्रेडिशन के मुताबिक हो- बच्चे का नाम चुनते वक्त उनका धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी देखें. ऐसा नाम चुनें जो मॉडर्न लगने के साथ-साथ संस्कृति से भी जुड़ा हुआ हो.
इन बातों पर ध्यान दें
- नाम का उच्चारण बहुत ही आसान हो, ताकि सभी लोग ठीक तरह से नाम बोल पाएं.
- नाम का अर्थ नकारात्मक ना हो, अच्छे अर्थ वाला नाम का चुनाव करें.
- ऐसा नाम चुनें जो सरनेम के साथ अच्छा लगे और लिखने में भी आसान हो.
- आपसी सहमति से या परिवार के बड़े-बुजुर्ग की सहमति से नाम रखें.
इसे भी पढ़ें- क्या है चेहरे की झुर्रियां और काले धब्बों को दूर करने का परमानेंट इलाज? बाबा रामदेव ने बताया 100 साल तक दमकती त्वचा का राज
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines