Children Mehndi Designs For Republic Day: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों और घरों में बच्चों के लिए खासतौर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कार्यक्रम की खुशी में बच्चे तिरंगे की ड्रेस पहनते हैं, देशभक्ति के गाने गाते हैं और अलग-अलग एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं. ऐसे में उन्हें थीम के हिसाब से तैयार करना जरूरी हो जाता है. कपड़ों के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी बेस्ट रहेगा. आप बच्चों के हाथों पर गणतंत्र दिवस थीम वाली मेहंदी लगा सकते हैं. ऐसे में उनका उत्साह और भी बढ़ जाता है. बच्चों के लिए मेहंदी ना सिर्फ एक डिजाइन है, बल्कि यह उन्हें अपनी संस्कृति और देश से जोड़ने का एक प्यारा तरीका भी है.
इसे भी पढ़ें- 60 की उम्र में आमिर खान ने बिना जिम जाए कैसे घटाया 18 किलो वजन? जानिए क्या है ‘एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट’ का सीक्रेट
बच्चों के लिए मेहंदी के डिजाइन | Republic Day Mehndi Designs for Children
- तिरंगा मेहंदी डिजाइन बच्चों के लिए सबसे आसान और प्यारा ऑप्शन है. आप उनकी हथेली के बीच में एक छोटा सा तिरंगा आसानी से बना सकते हैं. उंगलियों पर हल्की बेल या डॉट्स का डिजाइन बेस्ट रहेगा. यह डिजाइन बच्चों को बहुत पसंद आएगा और जल्दी भी बन जाएगा.
अशोक चक्र हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अहम हिस्सा है. आप इसके बारे में बताते हुए हथेली के बीच गोल अशोक चक्र बना दें. चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या लाइनें बनाएं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ देशभक्ति का प्रतीक भी है. डिजाइन को और खूबसूरत बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. - बच्चों के लिए फ्री हैंड फ्लैग डिजाइन बेस्ट है. इस डिजाइन को बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको हथेली या हाथ के ऊपर छोटा झंडा बनाना होगा. बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी तैयार करने के लिए आप सिंपल तिरंगे के साथ फूलों को भी बनाएं.
बच्चों के लिए मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों के हाथों पर लगाने के लिए घर पर ही मेहंदी बनाएं, क्योंकि केमिकल वाली मेहंदी से बच्चों को नुकसान हो सकता है.
- बहुत गाढ़ी और भारी मेहंदी ना लगाएं, क्योंकि ऐसी मेहंदी लगाने से रंग अच्छा नहीं आता.
- डिजाइन छोटा और सिंपल रखें, ज्यादा बड़े से बच्चे चीड़ जाएंगे और मेहंदी हटाने के लिए कह सकते हैं.
- मेहंदी सूखने तक बच्चे को आराम से बैठाएं, वरना वो अपने कपड़े खराब कर सकते हैं.
- अगर बच्चे की स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें.
इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines