अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे पुराने समय से ही कई बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अश्वगंधा आपके दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है? अश्वगंधा तनाव और एंग्जायटी को दूर करता है। इसे खाने से नींद अच्छी आती है और तनाव दूर होता है। ऐसे में अगर आप भी तनाव या चिंता में रहते हैं, तो आपको अपने रुटीन में अश्वगंधा को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे लेकर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. गोविंदराजन क्या कहते हैं?
योग और प्राणायाम में मददगार
योग और प्राणायाम सिर्फ दिमाग को ही फिट नहीं रखता, बल्कि तनाव को दूर करने में भी मदद करता है। सूर्य नमस्कार जैसे प्रवाह, आगे की ओर झुकने जैसे ग्राउंडिंग आसन और दिमाग को शांत करने वाले विकल्प हैं। ऐसे में अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ती है। आपका मन शांत रहता है और आप सही तरीके से ध्यान और योग कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में दोपहर की डाइट में खाएं ये 3 हेल्दी स्नैक्स, ठंडा रहेगा शरीर
दिमाग को करता है शांत
जब आपका दिमाग तनाव से भरा हुआ होता है, तो उसे शांत करना मुश्किल हो जाता है। अश्वगंधा नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करता है, जिससे ध्यान, माइंडफुलनेस या यहां तक कि एक्सरसाइज करना भी आसान हो जाता है। इससे आप अपना फोकस बनाए रखते हैं और आपका शरीर भी हेल्दी रहता है।
बेहतर नींद
अश्वगंधा नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप सोने से पहले गर्म तेल में अश्वगंधा मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इससे आपकी थकान दूर रहती है, मन शांत रहता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आपको नींद अच्छी आती है। इस वजह से आप तनाव से दूर रह पाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
पानी में उबालकर खाएं। आप अश्वगंधा को पानी में उबालकर खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें। इसके बाद इसे 2 चम्मच पानी में उबालें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। अब इस पानी को छन्नी की मदद से छानकर लें और इसे पीएं। इससे दिमाग शांत होता है और तनाव दूर होता है।
ये भी पढ़ें- खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines