Foods To Avoid With Bitter Gourd: करेला भले ही स्वाद में कड़वा क्यों न होता हो लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर करेला हाई बीपी, खून साफ करने और कैंसर की समस्या से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये पेट को साफ करने में भी मदद करता है। भारत में करेला कई तरह से खाया जाता है कोई इसकी सब्जी बनाकर खाता है तो कोई इसका जूस बनाकर पीता है। लेकिन क्या आपको पता है करेले को कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स।
फल
करेले के साथ कभी भी फल जैसे केला, सेब, आम नहीं खाने चाहिए। मीठे और कड़वे का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। ये करेले के स्वाद को तो बिगाड़ता ही है साथ में इससे मुहांसे और नाक से खून बहने जैसी समस्या भी होती है।
डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, चीज का सेवन भी करेले के साथ नहीं करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो करेले की सब्जी के साथ दही खाते हैं लेकिन इसे नहीं खाना चाहिए। इससे आपको पाचन में दिक्कत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Best Fruit for Digestion: खाना पचाने में होती है दिक्कत, ये 5 फल हैं मददगार
एसिडिक फूड
करेले के साथ टमाटर और खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। ये चीजें करेले के साथ रिएक्ट कर सकती हैं और इससे आपको अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
फ्राइड फूड
फ्राइड फूड जैसे समोसा, फ्राइड चिकन करेले के साथ खाने के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। ये भले ही करेले के कड़वेपन को कम करता हो लेकिन इससे करेले के सारे फ्लेवर मर जाते हैं।
ज्यादा मसाला
कई लोगों को तीखा और चटपटा खाना पसंद होता है जिसके कारण वो अपने खाने में भर-भर के मसाले डालते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ज्यादा मसाले खाने से सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
13 mins agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
59 mins agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
2 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
3 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
6 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
7 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
7 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
8 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
9 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines