Gujrati Khichdi: आपने खिचड़ी तो कई बार खाई होगी, लेकिन हम इस स्टोरी में आपको गुजरात की फेमस खिचड़ी की रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद इतना शानदार होगा कि खाने वाला हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. गुजराती खिचड़ी घरों में बनने वाली आम खिचड़ी से काफी अलग होती है और स्वाद में भी इसका कोई जवाब नहीं है. इतना ही नहीं, इसे बनाना भी काफी आसान, इसलिए अगर आप अकेले रहते हैं या फिर पहली बार खाना बनाने जा रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में इस स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप मजे से इसका स्वाद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं हलवाई से भी अच्छा गुलाब जामुन? जानिए घर पर कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई
किन चीजों से तैयार होगी गुजराती खिचड़ी?
- 2/3 कप चावल
- 1/3 मूंग दाल
- 3 1/2 पानी
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 4-5 कली लहसुन
- 1/4 टीस्पून राई
- 1/2 टीस्पूनजीरा
- 4-5 करी पत्ते
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
गुजराती खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले दाल और चावल को पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
- अब मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में दाल, चावल, हल्दी पाउडर, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें.
- फिर कुकर का ढक्कन बंद करके 4 सीटी आने तक खिचड़ी को पकने दें.
- खिचड़ी जब पक जाए, तो कुकर का प्रेशर अपने आप खत्म होने दें. इसके बाद ढक्कन खोलकर खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें.
- अब मीडियम आंच पर तड़का पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई और जीरा डालकर तड़कने दें.
- इसके बाद बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड तक हल्का भून लें.
- तैयार तड़के को खिचड़ी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इस तरह गरमागरम गुजराती खिचड़ी तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
3 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
6 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
12 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
12 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
14 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines