इत्र और परफ्यूम में क्या है फर्क? जानिए गर्मियों में कौन-सी खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है

Which Stays Long Lasting In Summer: इत्र और परफ्यूम दोनों की अपनी खासियतें हैं. अगर आप गर्मियों में लंबे समय तक टिकने वाली गहरी खुशबू चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो लंबे वक्त तक चले.

Which Stays Long Lasting In Summer

इत्र क्या होता है?

Attar or Perfume: गर्मी का मौसम आते ही पसीने और शरीर की बदबू की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए बदबू से खुद को बचाना बहुत ही जरूरी है. इससे बचने के लिए लोग खुद को फ्रेश और महकता हुआ रखने के लिए लोग इत्र और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मियों में इत्र लगाना बेहतर है या परफ्यूम? आखिर दोनों में क्या अंतर है और किसकी खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं और इसपर भी बात करेंगे कि गर्मियों में किसे लगाना ज्यादा बेहतर हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इत्र क्या होता है?

इत्र एक प्राकृतिक सुगंधित तेल होता है, जिसे फूलों, जड़ी-बूटियों, मसालों और प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है. इसमें आमतौर पर अल्कोहल नहीं होता. यही वजह है कि इसकी खुशबू गहरी और लंबे समय तक रहने वाली मानी जाती है. 

इत्र की खासियतें क्या हैं? 

यह अल्कोहल-फ्री होता है, जिसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से लगा सकता है. आप कम मात्रा में भी इसे लगा सकते हैं, क्योंकि इसकी खुशबू बहुत ही ज्यादा हार्ड होती है. 

विज्ञापन

परफ्यूम क्या होता है? 

परफ्यूम में अल्कोहल होता है, जिसे फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा अलग-अलग हो सकती है, जिसके आधार पर इसकी खुशबू तय होती है.

परफ्यूम की खासियतें क्या हैं? 

कई तरह की फ्रेगरेंस और वैरायटी मौजूद नहीं है, क्योंकि यह तुरंत फ्रेशनेस का एहसास देता है. इस दौरान कपड़ों और त्वचा दोनों पर लगाया जा सकता है. कुछ परफ्यूम की खुशबू हल्की और कुछ की काफी स्ट्रॉन्ग होती है. 

विज्ञापन

गर्मियों में कौन-सी खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है?

गर्मियों में अत्यधिक पसीना आने की वजह से खुशबू जल्दी उड़ सकती है. ऐसे में इत्र की खुशबू आमतौर पर परफ्यूम की तुलना में ज्यादा देर तक टिकती है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक तेल होते हैं और यह स्किन के साथ धीरे-धीरे अपनी महक छोड़ता है. वहीं, कई परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल गर्मी और पसीने की वजह से जल्दी उड़ सकता है.

पसीने की बदबू दूर करने के लिए क्या चुनें?

अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है और आप लंबे समय तक खुशबू बनाए रखना चाहते हैं तो इत्र अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आप हल्की और ताजगी भरी खुशबू पसंद करते हैं तो परफ्यूम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ