Pure Vs Adulterated Milk: जमाना बदलने के साथ ही दूध में मिलावट के तरीके भी बदल गए हैं. अब ना सिर्फ दूध में पानी की मिलावट की जाती है बल्कि स्टार्च और डिटर्जेंट के साथ ही तेल वगैरह भी उसमें डाले जाते हैं. बाजार में सिंथेटिक दूध का पकड़े जाना भी अक्सर ही खबरों में सुनने को मिल जाता है. सिंथेटिक दूध की बात करें तो इसमें पाल्म ऑल तक डाला जाता है, वहीं शैंपू, डिटर्जेंट और सफेद पाउडर की मिलावट की जाती है ताकि दूध की मात्रा बढ़ाई जा सके. ऐसे में यहां जानिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार किस तरह आप घर पर कुछ आसान से टेस्ट करके असली और नकली दूध (Nakli Doodh Test) की पहचान कर सकते हैं. 1-2 मिनट की यह जांच दूध की मिलावट बता देगी.
यह भी पढ़ें- घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
कैसे पहचानें दूध में मिलावट हुई है या नहीं
दूध में पानी की मिलावट की जांच
दूध में पानी की मिलावट हुई है या नहीं यह जानने के लिए किसी साफ और स्लाटिंग सतह यानी दीवार या कांच की प्लेट को खड़ा करके उसपर दूध की 1 बूंद डालें. अगर दूध धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है और अपने पीछे सफेद निशान छोड़ रहा है तो यह दूध असली है. अगर दूध की बूंद सतह पर डालते ही तुरंत नीचे आ जाती है और अपने पीछे सफेद निशान भी नहीं छोड़ रही है तो यह दूध पानी (Water In Milk) मिलाकर तैयार किया गया है.
दूध में स्टार्च की जांच
दूध या दूध से बनी चीजों जैसे खोया, छेना और पनीर में स्टार्च की जांच करने के लिए 2-3 ml सैंपल को 5ml पानी के साथ उबाल लें. अब इसे ठंडा करके इसमें आयोडीन का टिंचर डाल दें. अगर सैंपल पर नीले रंग की परत दिखने लगे तो इसमें स्टार्च की मिलावट हुई है. दूध की जांच करने के लिए इसे पानी में उबाले बिना ही आयोडीन टिंचर डालकर टेस्ट किया जा सकता है, छेना और पनीर को पानी में उबालने की जरूरत होती है.
दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की जांच
इस टेस्ट को करने के लिए आपको 5 से 10ml दूध लेकर उसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें. अब इस दूध को अच्छे से हिलाएं. अगर दूध में डिटर्जेंट की मिलावट होगी तो यह इसपर झागदार और गाढ़ी परत दिखने लगेगी. अगर दूध शुद्ध होगा तो इसपर झाग की बहुत पतली सी लेयर नजर आएगी.
रोजाना मिलावटी दूध पीने पर क्या होता है
- हर दिन ही अगर मिलावटी दूध पिया जाए तो इससे पेट की दिक्कतें हो सकती हैं. पेट में दर्द होने लगता है, इरिटेशन हो सकती है या उल्टी की नौबत आ सकती है.
- दूध में स्टार्च की अत्यधिक मिलावट की गई हो तो इससे दस्त लग सकते हैं.
- दूध में हाई अल्कलाइन न्यूट्रिलाइजर्स के कारण मुंह में जलन, गले में जलन या पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है.
- दूध की मिलावट (Adulterated Milk) किडनी, लिवर और दिल की सेहत को भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर खराब कर सकती है.
- बच्चों को अगर रोजाना मिलावटी दूध पिलाया जाए तो वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं और उनकी सामान्य वृद्धि रुक सकती है.
यह भी पढ़ें- बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
54 mins agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
4 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
7 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
21 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines