---विज्ञापन---

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना पिएं 1 गिलास ये जूस, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

Ash Gourd Juice Benefits: सेहतमंद रहने के लिए हमें अपनी डाइट में अच्छी और सेहतमंद चीजों को शामिल करने की जरूरत है। ऐशगॉर्ड यानी सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस जूस को पीने के फायदे और इसे बनाने का सही तरीका क्या है।

---विज्ञापन---

Ash Gourd Juice Benefits: अक्सर लोग गर्मियों के सीजन में शरीर की गर्मी दूर करने का उपाय ढूंढते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों के सीजन में भी बॉडी के अंदर हीट पैदा हो सकती है। जी हां, इसका कारण यह है कि आमतौर पर लोग इस मौसम में अधिकांश गर्म चीजों का सेवन करते हैं या फिर पानी कम पीते हैं। साथ ही, इस मौसम में लोग नहाने के लिए भी गर्म पानी का यूज करते हैं। इन सभी कारणों से शरीर के अंदर गर्माहट पैदा हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप किसी हेल्दी ड्रिंक का सहारा ले सकते हैं, जो न सिर्फ शरीर को ठंडा रखेगी बल्कि इस जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है। जी हां, हम सफेद पेठे यानी ऐशगॉर्ड के जूस की बात कर रहें हैं, यह बेहद फायदेमंद जूस होता है। इसे बनाना और भी आसान होता है।

सफेद पेठा के हेल्थ बेनेफिट्स

सफेद पेठा, एक पौष्टिक सब्जी है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका जूस न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सफेद पेठे के जूस के फायदों के बारे में। सफेद पेठे के जूस के फायदे और रेसिपी के बारे में हम आपको यूट्यूब पेज हेल्थ ओपीडी (Health OPD) द्वारा दी गई जानकारी के जरिए बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

सफेद पेठे का जूस पीने के 5 फायदे

वेट लॉस- सफेद पेठे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

---विज्ञापन---

डाइजेशन- यह जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसे रोजाना 1 गिलास पीने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों की सेहत को भी सुधारता है और पेट की सूजन को कम करता है।

हार्ट डिजीज- सफेद पेठा हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा और सोडियम कम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

स्किन के लिए फायदेमंद- सफेद पेठे के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। यह जूस रिंकल्स और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है और फेस का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

शुगर कंट्रोल करें- सफेद पेठे का जूस शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह जूस बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसे पीने से इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है।

---विज्ञापन---

ऐशगॉर्ड जूस बनाने का सरल तरीका

इस जूस को बनाने के लिए आपको आधा या जरूरत के हिसाब से सफेद पेठा लेना होगा, आधा घिया लेना होगा, 1 खीरा, 1 नींबू का रस, करी पत्ते, 1 टमाटर, धनिया-पुदीना के पत्ते, अदरक और नमक (ऑप्शनल)। सबसे पहले पेठा, घिया, अदरक और खीरे को धोकर इनके छिलके निकाल लें। अब इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डालकर ग्राइंड कर लें। फिर टमाटर, नींबू का रस और सभी पत्तों को डालकर एक बार फिर से ग्राइंड कर लें। नमक यहां पर ऑप्शनल है क्योंकि कुछ लोग इसे बिना नमक पीना ज्यादा बेहतर मानते हैं, इसलिए आप अपने टेस्ट के हिसाब से नमक का चुनाव कर सकते हैं। इन दिनों सर्दियां हैं, इसलिए आप इसमें काली मिर्च का पाउडर भी मिला सकते हैं ताकि सर्दी-जुकाम न हो, क्योंकि यह सब्जी काफी ठंडी होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2024 01:42 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola