हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्किन पड़ गई है ढीली और बेजान? घर पर बनी यह देसी क्रीम दिखा सकती है असर, जानिए कैसे बनाएं

स्किन ढीली और बेजान नजर आ रही है तो घर पर बनी ये DIY फेस क्रीम ट्राई कर सकती हैं. यह क्रीम स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट करने में मदद कर सकती है. जानें इसे बनाने और चेहरे पर लगाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
ढीली-बेजान स्किन के लिए घर की देसी फेस क्रीम. (Image Credit -AI)

Anti-Aging Cream: समय के साथ जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चेहरे की चमक कम होने लगती है और फाइन लाइन्स भी नजर आने लगती हैं. इसके पीछे भी एक वजह होती है कि उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कोलेजन बनना कम हो जाता है जिसकी वजह से चेहरे में ढीलापन आ जाता है. लेकिन, घर में ही रखी चीजों जैसे चावल का आटा, अलसी और एलोवेरा से एक ऐसी बेहतरीन फेस क्रीम बनाई जा सकती है जिसका असर कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है. ये क्रीम आपके शरीर में कोलेजन नहीं बढ़ाती पर ये स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट महसूस कराने में मदद करती है. आइए जानते हैं इस क्रीम को बनाने का सही तरीका.

यह भी पढ़ें – चेहरे के लिए चावल का पानी कैसे तैयार करें? जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे लगाएं Rice Water

घर की क्रीम बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
ताजा एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
गुलाब जल- 2 से 3 बड़े चम्मच
बादाम का तेल या विटामिन-E कैप्सूल- 1 छोटा चम्मच या 1 कैप्सूल

विज्ञापन

क्यों हैं ये क्रीम खास?

इस क्रीम के खास होने की वजह इसमें मौजूद साम्रगी है. इसमें यूज होने वाले अलसी के बीज (Flaxseeds) में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को कंडीशन करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद चावल का आटा स्किन से जरूरत से ज्यादा ऑयल और डेड स्किन हटाने में मदद करता है जिससे स्किन साफ और स्मूद महसूस होती है. इसके अलावा इसमें प्रयोग होने वाला एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल, विटामिन-E या बादाम तेल क्रीम को सॅाफ्ट टेक्सचर देने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

क्रीम कैसे बनाएं ?

  • सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी और 2 चम्मच अलसी डालकर धीमी फ्लेम पर उसे कम से कम 5 से 7 मिनट तक उबाल लीजिए.
  • जब पानी गाढ़ा सा या फिर जेल जैसा लगने लगे तो इसे गर्म ही छान लीजिए.
  • अब दूसरा पैन लेकर उसमें चावल का आटा और गुलाब जल को डालकर मिला लीजिए और इसे भी लो फ्लेम पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं जब तक की ये एक स्मूद क्रीमी पेस्ट न बन जाए.
  • इसके बाद एक बाउल लेकर उसमें तैयार किया हुआ अलसी का जेल, चावल के आटे का पेस्ट, एलोवेरा जेल और बादाम का तेल या फिर उसकी जगह विटामिन-E का कैप्सूल डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इन सभी चीजों को आपस में तब तक फेंटे जब तक कि ये बाजार जैसी सॅाफ्ट क्रीम न बन जाए.
  • इसके बाद आपकी क्रीम तैयार हो जाएगी इसे आप कांच के साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में 10 से 12 दिनों के तक स्टोर करके रख सकते हैं.

चेहरे पर लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

इस क्रीम का सही इस्तेमाल करेन के लिए रात को अपने चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद इस क्रीम की थोड़ी मात्रा लेकर इसे चेहरे और गर्दन के पास हल्के हाथों से लगा लगा लीजिए. क्रीम लगाने के बाद कुछ मिनट तक धीरे-धीरे मसाज भी कर लीजिए. सुबह उठ कर अपने चेहरे को सामान्य पानी से साफ कर लीजिए. इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर में आती है अजीब सी बदबू? रसोई के ये 3 मसाले दूर कर देंगे Bad Odor, ऐसे बनाएं होममेड फ्रेशनर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola