Angur ki Sabji Recipe In Hindi: खाने की हैं स्पेशल डिमांड तो बनाएं 'अंगूर की सब्जी', ये रही आसान विधि

Angur ki Sabji Recipe

Angur ki Sabji Recipe

Angur ki Sabji Recipe In Hindi: आजकल लोग तरह-तरह की रेसिपी ट्राई करते रहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए अंगूर की सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे शायद ही कभी आपने खाया होगा।

विज्ञापन

इसको बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और ये बहुत कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती हैं। तो चलिए जाम लेते हैं अंगूर की सब्जी की आसान रेसिपी, जिसे अगर आपने एक बार खा लिया तो हमेशा इसकी डिमांड करेंगे।

विज्ञापन

साम्रगी

अंगूर- एक कप (बीच से काट लें), पनीर- दो टेबलस्पून, कद्दूकस कर लें, काजू, बादाम और किशमिश- डेढ़ टेबलस्पून, चीनी- एक टीस्पून, धनिया पाउडर- एक टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर- एक टीस्पून, हल्दी पाउडर- एक चौथाई टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, जीरा- एक टीस्पून, टमाटर- दो, प्यूरी बना लें, हरा धनिया- दो चम्मच, अदरक- एक इंच का टुकड़ा, कद्दूकस कर लें, हरी मिर्च- एक, बारीक कटी हुई, ऑइल- दो टेबलस्पून

बनाने की विधि

अंगूर की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमें ऑयल डालकर उसको गर्म करना हैं। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट को एक से दो मिनट फ्राई करें और उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसके बाद पैन में जीरा डालकर भून लें और जैसे ही जीरा तड़कने लगे, तो इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर 30 सेकेंड तक भून लें।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर चलाएं और इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चलाते हुए मसालों को मिक्स करें। इसके बाद टमाटर को पकने दें और जब तक तेल मसाले से अलग हो जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर चलाते हुए मसाले के साथ मिला लें।

इसके बाद इसमें चीनी और नमक डालें और इस भून लें। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट और हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिक्स करें, साथ ही इसमें अंगूर डालकर पनीर के साथ चलाते हुए अच्छे से मिलाएं और दो से तीन मिनट तक पकने दें।

विज्ञापन

इसके बाद चेक कर लें कि अंगूर पक गया है क्या, अगर नहीं पका हो तो इसको पकने दें। पकने के बाद इसको मैश कर लें, पूरा मैश नहीं करना हैं। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ