लिवर के लिए हर्बल सप्लीमेंट्स सही या गलत? नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

Side Effects of Herbs on Liver: लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने में बड़े बदलाव करने पड़ते हैं। एक ताजा रिसर्च के अनुसार पाया गया है कि ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां लिवर को डैमेज कर सकती हैं। चलिए जानते हैं।

liver health

liver health

Side Effects of Herbs on Liver: हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी लिवर होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके लिवर का स्वास्थ्य सही नहीं है तो आपकी बॉडी भी फिट नहीं रह सकती है। आयुर्वेदिक और हर्बल चीजों को शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। कहते हैं, इनके कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं। मगर एक नई रिसर्च ने इस नजरिए को पलटकर रख दिया है। एक नई हेल्थ रिसर्च के मुताबिक अश्वगंधा, हल्दी और ग्रीन टी, ये तीनों चीजें हमारे लिवर को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

कहां हुई रिसर्च?

यह रिसर्च अमेरिका में की गई थी। वहां के एक विश्वसनीय अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लोग इन हर्बल सप्लीमेंट्स का सेवन ज्यादा करते हैं जिनमें हल्दी, अश्वगंधा या ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट होते हैं। जिस पर रोबर्ट जॉन फॉनटाना, जो कि यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के मेडिसिन प्रोफेसर हैं, उन्होंने और उनकी टीम ने इन सप्लीमेंट के ज्यादा क्रेज को देखते हुए रिसर्च का फैसला किया। रिसर्च में पता लगा कि कैसे ये चीजें लिवर को हानि पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन

रोबर्ट जॉन के अनुसार, हम जिन चीजों को स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं, वे हमेशा हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी हों, यह जरूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे सप्लीमेंट्स के सेवन के बाद से ही साल 2013-14 के बीच लिवर डैमेज के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन

क्यों हैं ये चीजें हानिकारक?

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर में कम जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। अगर हल्दी की खुराक ज्यादा हो जाए तो यह नुकसानदायक बन जाती है।

अश्वगंधा के फायदों के बारे में जानना सही है, मगर इसकी खुराक को बैलेंस करना भी जरूरी है। ज्यादा अश्वगंधा पाचन से लेकर लिवर की सेहत पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन

ग्रीन टी, लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीते हैं। कुछ लोग इस बात पर ध्यान ही नहीं देते कि कितनी ग्रीन टी पी रहे हैं। ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए, एक दिन 4-5 कप ग्रीन टी लिवर को खराब कर सकती है।

fatty liver signs

विज्ञापन

सबसे ज्यादा हानिकारक हर्ब?

रिसर्च के अनुसार सबसे ज्यादा कॉमन और हानिकारक हर्ब हल्दी है। हल्दी के बाद ग्रीन टी और फिर अश्वगंधा है। क्रोनिक डिजीज से पीड़ित महिलाओं में भी इन हर्बल सप्लीमेंट का सबसे अधिक प्रभाव है।

किन बीमारियों का खतरा?

इन सप्लीमेंट्स के सेवन से लिवर फेलियर, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कुछ लोगों को इससे हेपेटाइटिस होने का भी खतरा रहता है। यदि समय रहते इन सप्लीमेंट्स के सेवन को रोका न जाए तो लिवर ट्रांसप्लांट की भी नौबत आ सकती है।

विज्ञापन

सलाह

रिसर्चर्स ने कहा, जो लोग सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उन्हें पहले इस बात पर ध्यान देना होगा कि क्या उनकी बॉडी सप्लीमेंट की डिमांड कर रही है या नहीं? सप्लीमेंट लेने की शुरुआत तभी करें, जब कोई डॉक्टर या एक्सपर्ट इसकी सलाह दें। जो लोग सप्लीमेंट खा रहे हैं, वे भी हर 4 से 5 महीने में अपना बॉडी चेकअप करवाते रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ