हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गिलास से रोटी बनाने का ये देसी जुगाड़ देखा है? बिना आटा गूंथे बनती है आंध्र प्रदेश की यह डिब्बा रोटी

Andhra Dibba Roti Recipe: रोज के पराठे, पोहे और इडली से बोर हो गए हैं तो नाश्ते में आंध्र प्रदेश की डिब्बा रोटी ट्राई करें. गिलास की मदद से बनने वाली इस अनोखी रोटी का तरीका जितना अलग है, इसका कुरकुरा और नरम स्वाद भी उतना ही खास है.

विज्ञापन
गिलास की मदद से बनाएं आंध्र की कुरकुरी डिब्बा रोटी. AI Generated Image

Dibba Roti Recipe: अगर आप भी रोज सुबह नाश्ते में वही पराठा, पोहा या इडली खाकर बोर हो गए हैं, तो अबकी बार नाश्ते में ट्राई करिए आंध्र प्रदेश की अनोखी डिश डिब्बा रोटी. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने का तरीका रोटी से बहुत अलग है. यह अलग तरह की आंध्र की डिब्बा रोटी बाहर से दिखने में काफी सुनहरी और कुरकुरी होती है, पर अंदर से ये उतनी ही नरम और स्पंजी होती है. आइए जानते हैं डिब्बा रोटी बनाने की आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें – चावल के आटे की नरम बगिया से भर जाएगा पेट भी और मन भी, जानें बिहार की पारंपरिक रेसिपी

डिब्बा रोटी बनाने के लिए सामग्री

इडली-डोसा बैटर- 2 कप (गाढ़ा घोल)
तेल- थोड़ा सा
जीरा- थोड़ा सा

विज्ञापन

डिब्बा रोटी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लेकर उसे गैस पर अच्छे से गर्म कर लीजिए.
  • जब कड़ाही अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें तेल डाल लीजिए.
  • अब गर्म-गर्म कड़ाही में 2 कप इडली-डोसा बैटर डाल दीजिए.
  • इसके बाद बैटर के ठीक बीचों-बीच में पानी से भरा हुआ एक छोटा स्टील का गिलास रख दीजिए. आप चाहें तो गिलास की जगह कटोरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब कड़ाही को ढक्कन की मदद से ढक दीजिए और इसे लो फ्लेम पर कम से कम 15 से 20 मिनट तक पकने दीजिए.
  • उसके बाद 15 से 20 मिनट बाद कड़ाही का ढक्कन हटाकर बीच में जो गिलास या कटोरी आपने रखी थी, उसे आराम से हटा लीजिए और रोटी को ध्यान से पलट दीजिए.
  • रोटी को दूसरी तरफ से भी कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए पका लीजिए, जब तक कि वो दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए.
  • लीजिए, आपकी गरम-गरम डिब्बा रोटी तैयार है. आप इसे अपनी पसंद की नारियल, मूंगफली या किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं.

बनाते समय इन गलतियों से बिगड़ सकती है डिब्बा रोटी

विज्ञापन

डिब्बा रोटी के बैटर को बहुत ज्यादा पतला न रखिए, वरना रोटी ठीक से सेट नहीं हो पाएगी. कड़ाही में बैटर डालते ही गैस की फ्लेम तेज मत रखिए वरना नीचे का हिस्सा जल्दी सिक सकता है, जबकि अंदर से रोटी कच्ची ही रह जाएगी. गिलास और कटोरी को बिना पानी भरे कड़ाही में न रखिए क्योंकि इस रेसिपी की खासियत ही यही है. रोटी पकाते समय बार-बार ढक्कन मत खोलिए नहीं तो अंदर की गर्मी और भाप निकलने से पकने का समय और रोटी की बनावट दोनों ही बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – एक-एक कली छीलने का झंझट छोड़िए, लहसुन छीलने के ये देसी हैक्स बचाएंगे समय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola