हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसे पता चलेगा अंडा ताजा है या नहीं? FSSAI ने सुझाया आसान तरीका, एक गिलास पानी से करें टेस्ट

Egg Freshness Test: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से जानिए किस तरह एक गिलास पानी की मदद से अंडे की ताजगी के बारे में पता चल सकता है. इस टेस्ट से आप जान सकते हैं कि अंडा ताजा है, पुराना है या फिर सड़ा हुआ है.

विज्ञापन
कैसे पता करें अंडा ताजा है या नहीं? AI Generated Image

How To Check Egg Freshness: अंडे सेहत से भरपूर होते हैं इसीलिए खूब खाए जाते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन और जरूरी खनिज होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. इसीलिए डाइट में खासतौर से अंडे शामिल किए जाते हैं. लेकिन. अंडों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि बाहर से इनके अंदर का हाल पता नहीं चलता है. कई बार अंडे बाहर से ठीक दिखते हैं लेकिन अंदर से सड़े हुए होते हैं. यह अंडे अगर फोड़ने के बजाय सीधा उबाले जाएं और खा लिए जाएं तो व्यक्ति फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर दिक्कतों की चपेट में आ सकता है. इसीलिए अंडों को खाने से पहले उनकी सही तरह से जांच करना जरूरी है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का बताया एक छोटा सा टेस्ट अंडे की ताजगी या बासीपन के बारे में बता सकता है. एक गिलास पानी के साथ किए जाने वाले इस टेस्ट से आप पता लगा सकते हैं कि अंडा ताजा है या नहीं.

यह भी पढ़ें- दूध खरीदते ही करें ये छोटा टेस्ट, पता चल जाएगा इसमें पानी मिला है या नहीं

कैसे करें नकली अंडे की पहचान

FSSAI के अनुसार, नकली अंडे की पहचान करने के लिए आपको एक गिलास पानी की जरूरत होगी. इस टेस्ट के लिए एक गिलास पानी लेकर उसमें अंडे को डालें. अगर अंडा पानी के तले से लग जाता है और फ्लैट यानी लेटा हुआ रहता है तो अंडा ताजा है. अगर अंडा पानी में डालने पर सीधा खड़ा रहता है तो यह अंडा पुराना हो सकता है और खाने से पहले इसके अंदर अच्छे से देखना जरूरी है. अगर अंडे को पानी के गिलास में डालने पर अंडा पानी के ऊपर तैरता रहता है तो यह अंडा खराब है. इसे ना खाने में ही समझदारी होती है.

विज्ञापन

खाने से पहले चैक करें ये चीजें

अंडा खाने से पहले यह जरूर देख लें कि अंडे में किसी तरह का कोई क्रैक तो नहीं है. अगर अंडे में कहीं से लीकेज हो रही है, अजीब सी बदबू आ रही है या अंडे को तोड़ते ही उसका रंग बदला हुआ नजर आता है तो अंडा नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

सड़ा हुआ अंडा खाने पर क्या होता है

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, सड़ा हुआ अंडा खाने पर फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. इससे उल्टी आ सकती है, दस्त लग सकते हैं और पेट में दर्द हो सकता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो वे इससे और ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं. खराब अंडे के कारण बुखार आ सकता है, सिर में दर्द हो सकता है और यह शरीर में दर्द की वजह भी बन सकता है.

विज्ञापन

इसीलिए अंडे किस तरह खरीदे जा रहे हैं और पकने से पहले कैसे नजर आते हैं, पुराने तो नहीं हैं या खराब तो नहीं हो गए हैं, यह सब देखना जरूरी होता है.

कैसे खरीदने चाहिए अंडे

विज्ञापन

FDA के अनुसार, अंडे वहीं से खरीदने चाहिए जहां उन्हें रेफ्रिजरेटर या रेफ्रिजरेटेड केस में रखा गया हो. अगर खुले हुए कार्टन में अंडे रखें हैं तो यह देखना चाहिए कि अंडे पूरी तरह से साफ हों और कहीं से उनपर दरार ना बनी हो.

अंडे कैसे स्टोर करके रखने चाहिए

विज्ञापन
  • अंडे को घर पर रेफ्रिजरेटर में रखना चाहिए.
  • इन्हें इनके ऑरिजनल कार्टन में रखा जा सकता है.
  • अंडो को खरीदने के 3 हफ्तों के भीतर ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
  • अगर अंडा पकाकर रखा गया है या उसकी डिश बनाई गई है तो इसे फ्रिज में रखना चाहिए और 3 से 4 दिनों में ही खा लेना चाहिए.
  • अंडा अगर उबला हुआ है तो इसे एक हफ्ते में ही खा लेना चाहिए.
  • अगर अंडा उसके छिलके के बिना फ्रीज किया गया है तो इस फ्रोजन एग को 1 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – चांदी की पायल, बिछिया या चेन पड़ गई है काली तो इस तरह करें सफाई, केमिकल से बढ़िया दिखेगा असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - FSSAI, FDI 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola