वजन घटाने के लिए आंवला या संतरा कौन सा बेहतर, जानें किसमें ज्यादा विटामिन-सी?

Amla vs Orange: अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके शरीर के अनुसार आंवला या संतरा दोनों फलों में से कौन-सा ज्यादा बेहतर हो सकता है। कुछ लोग अपनी डाइट में आंवला तो कुछ लोग संतरा खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सा ज्यादा बेहतर हो सकता है?

Amla vs Orange

Amla vs Orange

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए आंवला

आंवला, जिसे भारतीय करौदा भी कहा जाता है, सर्दियों के साथ-साथ गर्मियों के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड है जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल किए जाने वाले आंवले में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन कम करने मदद करता है।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेदिक की एक्सपर्ट डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि आंवला एक ऐसा फल है कि जिसे खाने के बाद ये खट्टा टेस्ट देता है और जब इसे चबाया जाता है, तो ये धीरे-धीरे मीठा लगने लगता है। इसे लोग वजन कम करने, पेट को साफ रखने और पूरे दिन फ्रेश फील करने के लिए खाना पसंद करते हैं। कैलोरी की बात करें तो 100 ग्राम आंवले में केवल 44 कैलोरी होती है।

विज्ञापन

आंवले के फायदे

कम कैलोरी- आंवले में कैलोरी बहुत कम होती है, जो इसे वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए सबसे अच्छा बनाता है। 100 ग्राम आंवले में केवल 44 कैलोरी होती है।

विटामिन सी से भरपूर- आंवला विटामिन सी से भी भरपूर होता है जो नेचुरल रूप से फैट को बर्न करने में मदद करता है।

विज्ञापन

हाई फाइबर- ये सुपरफूड फाइबर से भरपूर होता है और आपकी अहेल्दी क्रेविंग को कम करता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने के लिए संतरा

संतरा जो अपने ताजगी भरे टेस्ट और विटामिन सी के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। इसमें कई ऐसे गुण भी होते हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। यहां संतरे के कुछ पोषण गुण दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ एक्सपर्ट एमबीबीएस, एमडी, SAAOL के संस्थापक डॉ. बिमल छाजे बताते है कि संतरे के कई सारे वैरायटी होती हैं। ये विटामिन सी का सबसे बड़ा सोर्स है। अगर आप एक संतरा रोज खाते हैं तो इससे आपकी विटामिन सी की कमी पूरी हो सकती है।  इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

संतरे के फायदे

कम कैलोरी- संतरे में कैलोरी कम होती है, प्रति 100 ग्राम में लगभग 47 कैलोरी होती है, जो इसे वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर- आंवला के तरह संतरे में भी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिक फंक्शन को बढ़ाने और फैट बर्न करने में मदद करता है।

हाइड्रेटेड रखता है संतरा- संतरे में लगभग 86 प्रतिशत पानी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने और भूख को कम करने में मदद करता है। इससे आपका वजन को आसानी से कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

आंवला या संतरे में से कौन-सा ज्यादा बेहतर?

अब सवाल यह है कि इनमें से कौन सा वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा है? आंवला और संतरा दोनों ही वजन घटाने के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन फैट को बर्न करने के मामले में इन दोनों के काम करने के तरीके में थोड़ा अंतर है। आंवला उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, संतरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कैलोरी कंट्रोल करने और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ