Homemade Kanji Recipe: कांजी भारत की पारंपरिक और बहुत ही सेहतमंद ड्रिंक है, जिसे खासकर सर्दियों के मौसम में पिया जाता है. यह न केवल स्वाद में खट्टी-तीखी होती है, बल्कि यह प्रोबायोटिक्स से भी काफी ज्यादा भरपूर होती है जो हमारे पाचन को मजबूत बनाती है. ऐसे तो बहुत सी चीजें कांजी में डाली जाती है लेकिन अगर आप चाहें तो आसानी से आमला और मसालों से इस ड्रिंक को बना सकते हैं जो कि आपके शरीर को डिटॉक्स करती है और गट हेल्थ यानी पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है. बहुत से लोग इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर लेते हैं और रोजाना इसका सेवन करते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर कांजी बनाने की आसान रेसिपी और इसके फायदे के बारे में.
आमला कांजी रेसिपी | Amla Kanji Recipe
सामग्री
- आंवला – 8-10
- सरसों का पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- सेंधा नमक या काला नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- पानी – 1 लीटर
- हींग – एक चुटकी
- काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
ये भी पढ़ें- Methi Pulao Recipe: बालों से लेकर सेहत तक के लिए बेस्ट है ये मेथी पुलाव, एक बार जरूर करें ट्राई
इस तरह बनाएं आमला कांजी
आंवलों को अच्छी तरह धो लें. एक पैन में पानी उबालें और उसमें आंवले डालें. करीब 5–7 मिनट तक उबालें जब तक वे थोड़ा नरम न हो जाएं. जैसे ही आमला उबल जाए आप गैस को बंद कर दें और आंवलों को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद आंवलों के बीज निकाल दें और उन्हें हल्का-हल्का तोड़ लें. आप चाहें तो इन्हें हल्का मसल भी सकते हैं ताकि फ्लेवर अच्छे से पानी में घुल जाए. एक साफ ग्लास जार या मटके में 1 लीटर पानी डालें. फिर उसमें सरसों पाउडर, हींग, लाल मिर्च, काली मिर्च, और नमक डालें. अच्छे से मिक्स करें ताकि सारा मसाला पानी में घुल जाए. अब उबले और तोड़े हुए आंवले इस पानी में डाल दें. जार को ढक्कन या मलमल के कपड़े से ढक दें. इसे 2–3 दिन तक धूप में या गर्म जगह पर फर्मेंट होने दें. कांजी फर्मेंट हो जाए तो आप हर दिन इसे एक बार चला लें ताकि ऊपर का हिस्सा नीचे हो जाए. जब पानी का स्वाद हल्का खट्टा और तीखा हो जाए, तब कांजी तैयार है. इसे छानकर फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें. आप ज्यादा न पी पाएं तो रोजाना एक शौट जरूर पिएं. इससे आपको काफी ज्यादा फायदा होगा. साथ ही आपके गट हेल्थ के लिए भी काफी बेस्ट साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Healthy Laddu Recipe: हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करेंगे ये लड्डू, घर पर इस तरह बनाकर खाना कर दीजिए शुरू
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines